देश में 500 अमृत शहर 98 स्मार्ट, चार लाख करोड़ निवेश
केंद्रीय शहरी विकास और सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गत तीन वर्ष में राष्ट्र निर्माण में लोग अधिक एकजुट हुए हैं और सरकार ने उन्हें निराशा से निकाल कर नई आशाओ के प्रति प्रेरित किया है। आज हर नागरिक को भारतीय होने पर गर्व महसूस होता है।
उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गो के लोगो को सशक्त कर देशवासियो की आशाओ और उम्मीदो के नए देश की मजबूत बुनियाद रखी गई है। केंद्र सरकार के तीन वर्ष पूरा होने के अवसर पर वेंकैया नायडू ने अनेक टवीट कर कहा कि मोदी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए पहले से अधिक निश्चय और एकजुट किया है। लोग निराशा से बाहर निकले हैं और देश नए क्षितिज की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
2014 में मिले जनादेश के अनुरूप रचना हो रही है। धन्यवाद टीम इंडिया तीन वर्ष के निर्णायक, ईमानदार, देखभाल करने वाले, विचारशील, प्रगतिशील, उत्तरदायी और सशक्त सुशासन ने लोगो की आशाओ और आकांक्षाओं से भरे नए भारत की बुनियाद रखी है। गांव, गरीब, किसान, युवा, मजदूर, महिला, अनुसूचित जाति और जनजाति और महिलाओ को सशक्त किया गया है और देश और देशवासियो के सामर्थ्य की शुरूआत हुई है। मोदी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल ने हर नागरिक को भारतवासी होने पर गर्व का अनुभव हुआ है। स्वंय और नेतृत्व पर विश्वास पुन स्थापित होने से देश विकास की नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेगा।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री नायडू ने ट्वीट कर कहा कि तीन वर्षों के शहरी सुधार कार्यक्रमो ने पुनरुत्थानशील शहरी भारत के निर्माण के लिए शहरो और राज्य सरकारो में नया जोश भरा है। एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे शहर उन्नत शहरी जीवन की आशा का संचार करते हैं। धन्यवाद टीम इंडिया। पहली बार 500 अमृत शहर और 98 स्मार्ट शहरो के पास शहरी आधारभूत ढांचे और जीवन स्तर में बदलाव के लिए पांच वर्ष की कार्ययोजना है। गत तीन वर्षों में शहरी आधारभूत ढांचे में सुधार के लिए चार लाख करोड़ रूपए से अधिक के निवेश को अनुमति प्रदान की गई है।

No comments:
Post a Comment