Satire

जंगल में पुलिस
  
       जंगल में भैंस भागती चली जा रही थी। भैंस को भागते देख चूहा ने भैंस को रोक कर पूंछा कि आखिर इतनी तेज क्यों भाग रही हो। क्या बात है ? भैंस सांस लेकर बोली तुम भी भागो.... जंगल में पुलिस आयी है। हाथी को पकड़ने। चूहा बोला लेकिन तुम क्यों भाग रही हो ? तुम तो भैंस हो। भैंस बोली 'यह हिन्दुुस्तानी पुलिस है। पकड़ कर जेल भेज देगी। अदालत में दस-बीस साल लग जायेंगे, यह साबित करने में कि मैं हाथी नहीं भैंस हूं। इतना समय लगेगा कि हमारी (भैंस) की कई नस्लें बर्बाद हो जायेंगी।" फिर क्या था भैंस के साथ ही चूहा भी भागने लगा। 

No comments:

Post a Comment