Tuesday, 2 October 2018

नशा : भारत छोड़ो, अब बर्दास्त नहीं

  नई दिल्ली। नशा मुक्त भारत का संकल्प...। जी हां, गायत्री परिवार के सदस्यों ने भारत को नशा मुक्त करने-कराने के संकल्प के साथ मंगलवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर, पार्लियामेंट स्ट्रीट पर संकल्पित आवाज बुलंद की।

   नशा मुक्त भारत की कल्पना लेकर मंगलवार को नशा भारत छोड़ो अभियान का देश व्यापी अभियान प्रारम्भ किया गया। खास यह कि देश के 400 जिलों में मंगलवार को 600 स्थानों पर व्यसन मुक्त भारत के लिए जनजागरण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किये गये।