गरीब रोगियों के सहायकों के लिए नि:शुल्क आवासीय सुविधा
गरीब रोगियों के सहायकों के लिए नि:शुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी.नड्डा ने डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में 'धर्मशाला परिसर' का उद्घाटन किया। इस परिसर में 35 बिस्तरों वाले एकल, दो और शयनकक्ष कमरों के साथ एक तल महिलाओं के लिए उपलब्ध है।
इस परिसर का निर्माण करीब 6.15 करोड़ से किया गया है। यह आगंतुकों के लिए नि:शुल्क संचार सुविधाओं का लाभ भी प्रदान करता है। यहां केयर टेकर, सुरक्षा और स्वच्छता की सेवाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध हैं। नड्डा ने कहा कि यह अस्पताल शहर और पड़ोसी राज्यों से आने वाले रोगियों को यह विश्वास दिलाता है कि उन्हें देश में उपलब्ध सेवाओं में से सबसे अच्छी सेवाएं प्राप्त होगीं। नड्डा ने कहा कि आरएमएल गरीब लोगों को सेवाएं प्रदान करने के मामले में गुणवत्ता और मात्रा में संतुलन रखने में सफल रहा है।
नड्डा ने कहा कि परिसर में सेवाओं का नियमित रूप से निरीक्षण और निगरानी की जानी चाहिए। कहा कि हम हार्डवेयर बनाते हैं लेकिन सॉफ्टवेयर पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। अस्पताल के साधनों और परिसर में सुविधा प्रदान करने में यह दिखना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस सुविधा के साथ उचित स्वच्छता को भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। आईसीटी आधारित 'मेरा अस्पताल’ एप्लीकेशन का जिक्र करते हुए नड्डा ने मंत्रालय स्वास्थ्य केन्द्रों में सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए लोगों की प्रतिक्रिया को डिजिटल रूप से प्राप्त करने की मंशा रखता है। 06.01.2017
.....................................................................................................................................स्वास्थ्य सेवा गुणवत्ता संपन्न हो : नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा पर हमें यह बात नहीं भूलनी चाहिए कि भारत में स्वास्थ्य सेवा वहन और पहुंच योग्य तथा गुणवत्ता संपन्न होनी चाहिए।
नड्डा भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित 13वें भारत स्वास्थ्य सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत में स्वास्थ्य सेवा को निजी क्षेत्र के साथ मिलकर मजबूत बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सुपरिभाषित स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने का समय आ गया है। उन्होंने निजी क्षेत्र के साथ भागीदारी पर बल देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों को निजी अस्पतालों की सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए हमें उन माडलों की पहचान और विकसित करना होगा जो वहन योग्य स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में सहायक हो।
नड्डा ने सबको स्वास्थ सुविधा प्रदान करने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि सरकार कई वर्षों से स्वास्थ्य उद्योग से संवाद करती रही है और अब आगे बढ़ने का समय आ गया है। उन्होंने सरकार की ओर से कारगर जन भागीदारी, निजी-सार्वजनिक भागीदारी और सिविल सोसायटी की भागीदार को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया। नड्डा ने कहा कि गरीब और कमजोर लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवच प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना (आरएसबीवाई) गरीबी रेखा से नीचे की आबादी तथा असंगठित क्षेत्र की 11 अन्य श्रेणियों के लोगों को 30,000 रुपये का बीमा कवच प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि मंत्रालय नई स्वास्थ्य सुरक्षा योजना पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है। इसके अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे की आबादी तथा असंगठित क्षेत्र की 11 अन्य श्रेणियों में प्रति वरिष्ठ नागरिक को 30,000 रुपये के बीमा कवच के अलावा 1 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा सुविधा मिलेगी।


No comments:
Post a Comment