Tuesday, 17 December 2019

अयोध्या में चार माह में राम मंदिर निर्माण

   केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि चार महीने के भीतर अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। 
    शाह ने कहा कि अभी कुछ वक्त पहले सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या पर फैसला दिया, "इससे राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ हो गया और सौ साल से ज़्यादा वक्त से चला आ रहा विवाद भी खत्म हो गया। अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण की अवधि भी तय कर दी।
   अमित शाह ने झारखंड में कहा कि चार महीनों के अंदर आसमान को छूता हुआ भव्य राम मंदिर अयोध्या में बनने जा रहा है। अमित शाह ने भरी जनसभा में बाकायदा राम मंदिर निर्माण का समय भी बता दिया। शाह ने कहा कि 4 महीने के अंदर अयोध्या में राम मंदिर बनने जा रहा है। 
  अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद वहां भव्य राम मंदिर बनाने की तैयारी है. ऐसे में बीते दिनों यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड में चुनाव रैली के दौरान भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए हर परिवार से 11 रुपये व एक पत्थर मांगने की बात कही। वहीं, अब राम मंदिर की झलक अयोध्या शहर के रेलवे स्टेशन पर भी दिखेगी। 
   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए झारखंड के हर घर से ईंट मांगी। कहा, ‘‘राम मंदिर महज कोई मंदिर ही नहीं होगा, बल्कि यह एक राष्ट्रीय मंदिर होगा जो भगवान राम की जन्मस्थली पर बनाया जाएगा। यह भारत की आत्मा होगी। यह मंदिर दुनिया में देश के लोकतंत्र और न्यायपालिका की मजबूती को प्रदर्शित करेगा। यानी अब अयोध्या रेलवे स्टेशन को राम मंदिर के रंग रूप में ढाला जाएगा। ऐसे में ट्रेनों से आने वाले श्रद्धालुओं को स्टेशन पर ही प्रस्तावित राम मंदिर की झलक देखने को मिलेगी। 
   एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिल्म मणिकर्णिका से डायरेक्शन डेब्यू किया था। अब वो प्रोडक्शन में भी अपना डेब्यू करने जा रही हैं। कंगना ने मणिकर्णिका के नाम से प्रोडेक्शन हाउस खोला है। वो अब पहली फिल्म प्रोड्यूस करने जा रही हैं। ये फिल्म अयोध्या राम मंदिर केस पर बेस्ड है। फिल्म का टाइटल दिया गया है 'अपराजित अयोध्या'।

Monday, 9 December 2019

शिक्षा ऋण माफ करने का कोई प्रस्ताव नहीःसरकार

  नई दिल्ली। सरकार ने सोमवार को कहा कि शिक्षा ऋण माफ करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नही है। लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने यह जानकारी दी।
  उन्होंनें यह भी कहा कि ऐसा कोई मामला सामने नही आया है कि कर्ज अदायगी के लिए बैंकों की ओर से दबाव बनाए जाने के कारण किसी छात्र ने खुदकुशी की है। निर्मला ने कहा, शिक्षा ऋण माफ करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव विचाराधीन नही है।

आयुध कारखानों के निजीकरण का सवाल नहीं

  नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि आयुध कारखानों के निजीकरण का सवाल ही नही उठता और सरकार इन कारखानों में कार्यरत कामगारों के हित किसी भी स्थिति में प्रभावित नही होने देगी।
 राजनाथ ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि आम तौर पर लोग आयुध कारखानों को पेशेवर बनाने के पक्षधर हैं। इस बारे मे कारखानों के श्रमिक संगठनों से बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि कोई भी फैसला सभी पक्षकारां को विश्वास में लेकर ही किया जाएगा।

 घाटी में शून्य से चार डिग्री नीचे पहुंचा पारा

  जम्मू। जम्मू कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में तापमान गिरने का सिलसिला जारी है। श्रीनगर में शनिवार रात का तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।
   इसके साथ ही लद्दाख मे करगिल जिले का दास सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। वहीं जम्मू में न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस हो गया। हालांकि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में सुधार हो सकता हैं। पश्चिमी विक्षोभ यहंा बुधवार को दस्तक देगा और इसके साथ ही बर्फ गिरने व बारिश का दूसरा चरण भी शुरू हो जाएगा।