Wednesday, 12 December 2018

जब एक फल के चलते विमान से उतर गए यात्री...

   खबर है कि कभी सुना है कि विमान में बैठे यात्रियों ने विमान में जाकर यात्रा करने से मना कर दिया हो. जी हां, इंडोनेशिया में एक ऐसा ही वाकया हुआ जब यात्रियों ने एक फल से आ रही गंध के चलते यात्रा करने से मना कर दिया।

   यह मामला है इंडोनेशिया में सुमात्रा से जकार्ता जाने वाले श्री विजया एयरलाइंस के विमान का। इस विमान के कार्गो में ड्यूरिन नाम का फल लादा गया था।
   इस फल की गंध इतनी तेज थी कि यात्रियों ने फल से लदे विमान में यात्रा करने से ही मना कर दिया। खबर है कि दक्षिणपूर्व एशिया में ड्यूरिन एक मशहूर फल है। कुछ इलाकों में इसे "फलों का राजा" भी कहा जाता है।
   इस फल को पसंद करने वाले इसकी खुशबू और इसके क्रीमी स्वाद को पसंद करते हैं, वहीं कुछ लोगों की इसकी गंध नाली और गंदे जुर्राबों जैसे लगती है।