Friday, 26 May 2017

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2017 का प्रमुख आयोजन लखनऊ में

            केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री( स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येस्‍सो नाइक ने नई दिल्ली में कहा कि इस वर्ष 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2017 के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में होगा। 

           इसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। नाइक ने कहा कि कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और अनेक योग गुरूओ के भाग लेने की आशा है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2017 के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ में रमाबाई अंबेडकर सभा स्थल में होगा। इसमें लगभग 51 हजार लोग, विशिष्ठ अतिथियो के साथ योग का प्रदर्शन करेंगे। नाइक ने कहा कि लखनऊ में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के साथ-साथ दिल्ली में भी सात विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमो का आयोजन एनडीएमसी, डीडीए और अन्य योग संबधी संस्थाओ के सहयोग से किया जाएगा। 

           इस कार्यक्रम में एनडीएमसी द्वारा कनॉट प्लेस, नेहरू प्लेस,लोदी गार्डन और तालकटोरा गार्डन तथा डीडीए द्वारा द्वारका,रोहिणी और खुरेजी में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नाइक ने कहा कि इन कार्यक्रमो के अतिरिक्त प्रमुख योग संगठनो द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2017 के अवसर पर दिल्ली के साथ-साथ देश के कई अन्य भागो और विदेशो में भी कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा। नाइक ने कहा कि केंद्र सरकार के सभी मंत्रालय, विभाग और उनसे संबंधित संगठन योग दिवस को बड़े समारोह के रूप में मनाने की योजना बना रहे हैं। इसके साथ-साथ राज्य सरकारो ने भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है।

             इसके साथ ही एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, प्रमुख शैक्षणिक संस्थान, रक्षा बल, अर्द्धसैनिक बल, व्यवसायिक संगठन भी योग दिवस समारोह में भागीदारी करेंगे। केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद येस्सो नाइक ने कहा कि केन्द्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद(सीसीआरवाईएन)देश के लगभग सभी जिलो में सरकारी और निजी संगठनो के सहयोग से एक माह के निशुल्क योग शिविर का आयोजन कर रही है। इस संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 मई, 2017 से प्रारंभ हो चुका है। नाइक ने कहा कि आयुष मंत्रालय देश भर में विशेष रूप से वर्ष भर योग गतिविधियो के संचालन के लिए कुछ योग पार्क प्रारंभ करने की योजना बना रहा है। 

            इनका संचालन योग संबधी और अन्य संगठन स्वंय करेंगे। उन्होंने कहा कि कि इस वर्ष लगभग 100 योग पार्क प्रारंभ होने की आशा है और शीघ्र ही इनका ओर विस्तार किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, आयुष सचिव सी के मिश्रा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के समापन के बाद भी देश में वर्ष भर योग गतिविधियो का आयोजन कर योग के संबंध में दीर्धकालिक वातावरण का सृजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के मुख्य कार्यक्रम में लखनऊ और इसके निकट के योग संस्थान और संगठन भी सक्रिय भागीदारी करेंगे। 

             अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह की निंरतरता बनाए रखने के लिए केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने राज्यो की राजधानी में कुछ योग उत्सवो का आयोजन किया है। भविष्य में ऐसे ओर कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा। आयुष मंत्रालय ने विदेशो में भारतीय दूतावासो में योग उत्सवो के आयोजन के लिए विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया है।

No comments:

Post a Comment