Sunday, 20 August 2017

आतंकवाद के नियन्त्रण में राष्ट्रीय जाँच एजेंसी की भूमिका महत्त्वपूर्ण

        केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) के कार्यालय और आवास परिसर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित थे। 

       इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि एनआईए अर्थात् राष्ट्रीय जाँच एजेंसी आतंकवाद के नियन्त्रण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होने दृढतापूर्वक कहा कि पिछले तीन वर्षों में आतंकवाद और नक्सलवाद की घटनाओं में कमी आई है। उन्होने कहा कि स्वायत निकाय होने के बावजूद राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) बिना किसी हस्तक्षेप के अपना कार्य करती है।
         राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद के लिए धन मुहैया कराने वालों की जाँच में भी एनआईए ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य की एटीएस, आतंकवाद से सम्बद्ध घटनाओं से निपटने के लिए एनआईए के साथ समन्वय रखती है। 
     उन्होने यह भी कहा कि नवीन तकनोलॉजी, समन्वय और सूचनाओं के आदान-प्रदान से आतंकवाद से प्रभावी तरीके से निपटा जा सकता है। एनआईए के महानिदेशक शरद कुमार उत्तर प्रदेश के डीजीपी सुलखान सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद लेह का दौरा करेंगे

       भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 21 अगस्त, 2017 को जम्मू एवं कश्मीर (लेह) का दौरा करेंगे।

    वे लेह में सभी पाँच लद्दाख स्काउट बटालियनों तथा लद्दाख स्काउट रेजीमेन्टल सेंटर को ध्वज प्रदान करेंगे। इसी दिन दिल्ली लौटने से पहले वे महाबोधि अन्तर्राष्ट्रीय ध्यान केन्द्र भी जाएंगे। 

नई हज नीति जल्द, 85 हजार हज यात्री जाएंगे सुऊदी अरब

       केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यह कहा कि केन्द्र सरकार ने हज-2017 की पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली है। इससे हज यात्रियो को समय पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सकेगी।

     नकवी ने मुम्बई के छत्रपति शिवाजी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 300 हज यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया। नकवी ने हज यात्रियों को शुभकामनाएं दी। इस साल मुम्बई से 5600 हज यात्री रवाना हो रहे है। नकवी ने कहा कि हज 2017 पूरी तरह से सफल रहा है सरकार ने हज यात्रियों की सुविधा और यात्रा की सारी तैयारियां समय से पहले ही पूरी कर ली है। 
     नकवी ने यह भी बताया कि नई हज नीति बहुत जल्द पूरी कर ली जाएगी। अगले वर्ष से हज यात्रा नए नीति के अनुसार होगी। नई हज नीति का उद्देश्य हज प्रक्रिया को पारदर्शी और सुखद बनाना है। पहले चरण में लगभग 85 हजार हज यात्री सुऊदी अरब जाएंगे। 
    पहले चरण में दिल्ली, गया, गोवा, गुवाहाटी, कोलकाता, लखनऊ, मंगलौर, श्रीनगर और वाराणसी से यात्री रवाना होंगे। दूसरे चरण में बैंगलौर, भोपाल, राँची, नागपुर, मुम्बई, हैदराबाद, कोच्चिन, चैन्नई, औरंगाबाद, अहमदाबाद और इन्दौर हो कर जाएंगे। दूसरा चरण 26 अगस्त को समाप्त होगा। 
       नकवी ने यह भी बताया कि नई हज नीति के तहत यात्रियों को समुद्री मार्ग के जरिए हज यात्रा कराए जाने का विकल्प भी देखा जा रहा है। इससे हज यात्रा पर आने वाला खर्च लगभग आधा हो जाएगा। उन्होने यह भी बताया कि इस समय आधुनिक और सुविधाओं से लैस फैरी उपलब्ध है जिन में चार से पाँच हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। 
       यह 2300 नोटिकल मील की दूरी 2 से 3 दिन के भीतर पूरा कर लेते है। पुराने जहाजों से यह दूरी पूरा करने में 12 से 15 दिन लग जाते थे। सऊदी अरब ने इस वर्ष भारत से हज यात्रियों की संख्या का कोटा 34,005 बढा दिया है। इस से वर्ष 1,70,025 यात्री हज कर सकेंगे।

राष्ट्रपति भवन राष्ट्रीय संस्थान, सभी देशवासियों से सम्बद्ध

         भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के प्रेस विंग अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की। 

     राष्ट्रपति भवन के कर्मचारियों और अधिकारियों से भेट की इस श्रृंखला में यह दूसरी बार है जब राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन के कर्मचारियों के साथ स्वयं मुलाकात की है। इससे पहले राष्ट्रपति ने 5 अगस्त, 2017 राष्ट्रपति भवन के सैन्य विंग अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की थी।
    राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अशोक मलिक ने राष्ट्रपति भवन की प्रेस इकाई से परिचित कराया। इस दौरान प्रेस उपसचिव श्रीमती शमीमा सिद्दीकी भी उपस्थित थी। राष्ट्रपति, संदेश विभाग, पुस्तकालय, चित्र विभाग, मल्टीमीडिया स्टूडियों रेफरेन्स एवं क्लिपिंग इकाई और भारत सरकार प्रींटिंग प्रेस के अधिकारियों और कर्मचारियों से मिले। 
    इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रपति भवन राष्ट्रीय संस्थान है यह देश के सभी लोगों से संबंधित है। प्रेस इकाई राष्ट्रपति भवन की सूचनाओं को विश्व तक पहुंचाने का कार्य करती है। 
    राष्ट्रपति भवन तक अधिकाधिक लोगों की पहुंच तय की जानी चाहिए। जो लोग दिल्ली में रहते है वे यहां की यात्रा कर सकते है लेकिन अद्यतन वेब साइट, डिजीटल तकनोलोजी और सोशल मीडिया के द्ववारा देश के अन्य भागों के अधिक से अधिक लोग ऑन लाइन राष्ट्रपति भवन से जुड़ सकते है। राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य और अच्छे आचरण की आवश्यकता पर बल दिया।

30 लाख से अधिक स्ट्रीट लाइट में एलईडी

      भारत सरकार के राष्ट्रीय स्ट्रीट लाइटिंग कार्यक्रम के तहत देश भर में 30 लाख एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाकर 50,000 किलोमीटर लंबी भारतीय सड़कों को रोशन किया गया है।

       यह मील का पत्थर साबित हुआ है। इसकी बदौलत विद्युत मंत्रालय के प्रशासन के अधीनस्‍थ भारत सरकार की कंपनी एनर्जी एफि‍सिएंसी सर्विसेज लिमिटेड दुनिया की सबसे बड़ी स्ट्रीट लाइट प्रबंधन कंपनी बन गई है। 30 लाख एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने के परिणामस्वरूप वार्षिक 39 करोड़ केडब्ल्यूएच ऊर्जा की बचत हुई है। 
     इससे शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के मामले में 104.19 मेगावाट से अधिक की क्षमता से बचा गया। इसके अलावा, इससे सालाना 3.29 लाख टन सीओ 2 की कमी करने में भी मदद मिली है। इसके अलावा, लाइट्स की बड़े पैमाने पर खरीद की बदौलत एलईडी स्ट्रीट लाइट्स की खरीद कीमत 135 रुपये प्रति वाट से घटकर 80 रुपये प्रति वाट के स्‍तर पर आ गई है।