Monday, 12 June 2017

पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी पर हवा का दबाव, भारी वर्षा होने की संभावना

भारी वर्षा की चेतावनी : अगले 24 घंटों के दौरान असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अधिकांश स्थानों पर वर्षा तथा कुछ स्थानों पर भारी से जोरदार वर्षा और तत्पश्चात अगले 24 घंटों में दूर-दराज के स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 

          उत्तरी ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के तटवर्ती जिलों में 24 घंटों के दौरान अधिकांश स्थानों पर वर्षा तथा दूर-दराज के स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। तेज हवा चलने की चेतावनी : अगले 12 घंटों के दौरान उत्तर ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के तटों के साथ-साथ तथा दूर तक 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा से 70 किलोमीटर प्रति घंटा गति तक की तूफानी हवाएं चलेंगी। अगले 48 घंटों के दौरान असम तथा मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति तक की तेज हवाएं चलेंगी।

समुद्री स्थिति : अगले 12 घंटों के दौरान उत्तर ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के तटों के आसपास तथा दूर तक समुद्री स्थिति बहुत ही अस्थिर रहेगी। मछुआरों के लिए चेतावनी : मछुआरों को सलाह है कि इस अवधि के दौरान उत्तर ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के तटों के साथ-साथ तथा दूर-दूर तक गहरे समुद्र में न जाएं।

केरल के पलक्‍कड में विकसित किए जा रहे मेघा फूड पार्क की आधार शिला रखी

केरल के मुख्‍य मंत्री ने अलप्‍पुझा में केएसआईडीसी द्वारा विकसित किए जा रहे मेघा फूड पार्क की आधार शिला रखी। 

         केरल राज्‍य में खाद्य प्रसंस्‍करण के लिए ढांचा विकास के वास्‍ते दो मेघा फूड पार्कों की आधारशिला रखी गयी, जिनमें से एक मेघा फूड पार्क केरल इंडस्ट्रियल इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर डिवेलप्‍मेंट (किन्‍फरा) द्वारा पलक्‍कड में और दूसरा मेघा फूड पार्क केरल स्‍टेट इंडस्ट्रियल डिवेलप्‍मेंट कॉर्पोरेशन (केएसआईडीसी) द्वारा अलप्‍पुझा में किया जा रहा है। इन फूड पार्कों की आधार शिला दो अलग-अलग समारोहों में रखी गई, जो पलक्‍कड और अलप्‍पुझा में आयोजित किए गए।

           केन्‍द्रीय खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्री ने केरल में पलक्‍कड में किन्‍फरा द्वारा विकसित किए जा रहे मेघा फूड पार्क की आधार शिला रखी। इस अवसर पर केरल के मुख्‍य मंत्री पिनाराई विजयन भी मौजूद थे। अलप्‍पुझा में केएसआईडीसी द्वारा स्थापित किए जा रहे दूसरे खाद्य प्रसंस्‍करण मेघा फूड पार्क की आधार शिला केरल के मुख्‍य मंत्री पिनाराई विजयन ने रखी।

             इस अवसर पर श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के रचनात्‍मक मार्गदर्शन के अंतर्गत उनका मंत्रालय खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग को बढ़ावा दे रहा है, ताकि कृषि क्षेत्र का व्‍यापक विकास हो और यह क्षेत्र किसानों की आय बढ़ाने में प्रमुख भूमिका का निर्वाह करे।