Sunday, 6 August 2017

बहुलता व धर्मनिरपेक्षता हमारे लोकतंत्र की मजबूती के लिए अहम

      भारत के उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने कहा, कि देश के लोकतंत्र के लिए वहुलतावाद व धर्मनिरपेक्षता बेहद जरूरी गुण हैं। अंसारी बंगलूरू कर्नाटक में नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया, यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू) के 25वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

       इस मौके पर कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला, भारत के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैय्या, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा, कर्नाटक राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री बसावाराज रायरेड्डी, राज्य के कानून और न्याय मंत्री टी.बी. जयचंद्रा, भारत के पूर्व मुख्य न्यायधीश डॉ. जस्टिस (सेवानिवृत) राजेंद्र बाबू, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा, एनएलएसआईयू के कुलपति प्रोफेसर आर. वेंकट राव समेत कई और महानुभाव मौजूद थे।
       उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने कहा, देश के सबसे प्रतिष्ठित लॉ स्कूल से आमंत्रण मेरे लिए गर्व की बात है। खासकर तब जब मेरी तालीम कानून विषय में नहीं रही है। मैं इसके लिए संस्थान के निदेशक और फैकल्टी का धन्यवाद करता हूं। यहां भारत के संविधान और इसकी प्रस्तावना में निहित मूल्यों की रक्षा हमारी जिम्मेदारी है। भारत का प्रत्येक नागरिक जिसकी आस्था इस संप्रभु, साम्यवादी और धर्मनिरपेक्ष गणतंत्र पर है। उम्मीद करता है कि उसे न्याय, समानता और भाईचारे का माहौल मिले।
        उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने कहा, देश का संविधान यह सुनिश्चित करता है कि हर नागरिक इस लोकतांत्रिक ढांचे में तमाम विविधताओं और वहुलताओं के साथ रहे। यही इस लोकतंत्र की मजबूती औऱ खूबसूरती है। आज हमारे सामने देश के आधारभूत स्वरूप, जो पूर्णत: धर्मनिरपेक्ष है, के मूल्यों पर एक बार फिर से जोर देने की जरूरत है। ये मूल्य हैं, समानता, धर्मनिरपेक्षता औऱ सहिष्णुता. इस विविध और बाहुलता के धनी देश में इन्हीं मूल्यों को आधार बनाकर एक दूसरे के प्रति स्वीकृति बनायी गई है।
      उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने कहा, इन्हीं को नींव बनाकर ये लोकतंत्र अपनी स्थिरता को कायम रखेगा। नागरिक होने का मतलब कई कर्तव्यों का निर्वहन भी है। देश की तमाम विविधताओं और अनेकताओं से प्यार और लगाव भी उन कर्तव्यों में से एक है। यही राष्ट्रवाद का मतलब है।
         उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने कहा, वैश्विक स्तर पर भी यही मतलब होना चाहिए। देश के संविधान, उसकी सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों के प्रति हर नागरिक की प्रतिवद्धता जरूरी है। तभी संविधान की प्रस्तावना में निहित वो मूल्य असल में हर व्यक्ति के जीवन में जाति, धर्म, रंग औऱ समुदाय से ऊपर उठकर भारतीयता को मजबूत करेंगे।

निर्वाचित उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को शुभ कामनाएं

         भारत के निर्वाचित उप राष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को भारत का अगला उप राष्‍ट्रपति चुने जाने पर शुभकामनाएं दी हैं। 

   परिणाम घोषित किए जाने के बाद टेलीफोन पर बातचीत में एम. हामिद अंसारी ने वेंकैया नायडू को भारत के उप राष्‍ट्रपति और राज्‍य सभा के सभापति के रूप में नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं दी।

देश की आकांक्षाओं के लिए अपनी जिम्मेदारियां निभाने को आगे आए

      भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लीक से हटकर राष्ट्रपति भवन में मिलिट्री विंग के अधिकारियों और स्टाफ से मुलाकात की। 

      पदभार संभालने के कुछ ही दिनों बाद पहली बार भारत के राष्ट्रपति ने परिचय के लिए मिलिट्री स्टाफ से अलग बैठक की है। राष्ट्रपति के मिलिट्री सचिव ने राष्ट्रपति भवन की मिलिट्री इकाई से परिचित कराया। इनमे डीएमएसपी, एडीसी, रस्मी इकाई, निमन्त्रण इकाई, टूर सेक्शन यात्री प्रबन्ध सेल, हाउस होल्ड इकाई, स्वच्छता सेक्शन, राष्ट्रपति के अंगरक्षक एवं रस्मी गारद बटालियन शामिल थे। 
      ऐसी ही एक बैठक राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों और स्टाफ के साथ जल्द ही होगी। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि पूरा देश राष्ट्रपति भवन की ओर बहुत आशा से देख रहा है उन्होने अधिकारियों और स्टाफ से अनुरोध किया कि वह भारतवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपनी जिम्मेदारियां पूर्ण रूप से निभाए।
      उन्होने कहा कि वे अधिकारों के स्थान पर कर्त्तवयों पर अधिक ध्यान दे और त्याग तथा अनुशासन के मूल्यों को विकसित करे। उन्होने कहा कि वह देश की उन्नति के लिए जुट जाएं और इमानदारी और कर्त्तव्य निष्ठा से एक जुट होकर कार्य करे।

राजनाथ सिंह ने अपने निवास पर रुद्राक्ष का पौधा लगाया

        केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने निवास पर रुद्राक्ष का पौधा लगाया। जारी मानसून के दौरान नई दिल्ली नगरपालिका परिषद द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत उन्होने यह पौधा लगाया।

     राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद द्वारा चलाए जा रहे हरित अभियान की प्रशंसा की और कहा कि इससे राजधानी में पर्यावरण सन्तुलन को बनाए रखने व प्रदूषण स्तर को कम करने तथा राजधानी में पारिस्थितिकीय सन्तुलन बनाए रखने के लिए इस दिशा में और अधिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
       उन्होने पिछले वर्ष वृक्षारोपण अभियान में सफल प्रदर्शन के लिए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद की सराहना की। एनडीएमसी के अध्यक्ष नरेश कुमार ने बताय कि चालू मानसून के दौरान 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 
       इस में से पिछले चार सप्ताह में सात लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होने यह भी बताया कि नई दिल्ली के राजनैयिक क्षेत्र में 86 हजार पौधे लगाए गए इस दौरान नई दिल्ली नगरपालिका के छः हजार सदस्यों ने इस वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लिया।