कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 49.56 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ के अनुसार भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 49.56 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई।
यह 02 मई, 2017 को दर्ज कीमत 50.36 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से कम है। रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 03 मई, 2017 को घटकर 3179.27 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 02 मई, 2017 को यह 3233.78 रुपये प्रति बैरल थी। रुपया 03 मई, 2017 को मजबूत होकर 64.14 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि 02 मई, 2017 को यह 64.21 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था।

No comments:
Post a Comment