273.38 मिलियन टन अनाज का रिकॉर्ड उत्पादन
मानसून 2016 के दौरान अच्छी वर्षा एवं सरकार द्वारा की गई विभिन्न नीतिगत पहलों के परिणामस्वरूप, मौजूदा वर्ष में देश में रिकार्ड खाद्यान्न उत्पादन हुआ है।
2016-17 के लिए तीसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार, देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन 273.38 मिलियन टन तक अनुमानित है जो 2013-14 के दौरान प्राप्त विगत 265.04 मिलियन टन रिकार्ड खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में 8.34 मिलियन टन अधिक है। मौजूदा वर्ष का उत्पादन विगत पॉंच वर्षों (2011-12 से 2015-16) के औसत खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में भी 16.37 मिलियन टन अधिक है। मौजूदा वर्ष का उत्पादन विगत वर्ष के खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में उल्लेखनीय रूप से 21.81 मिलियन टन अधिक है। चावल का कुल उत्पादन 109.15 मिलियन टन अनुमानित है, जो एक नया रिकार्ड भी है। इस वर्ष चावल का उत्पादन 2013-14 के दौरान प्राप्त 106.65 मिलियन टन विगत रिकार्ड उत्पादन की तुलना में 2.50 मिलियन टन अधिक है।
यह पांच वर्षों के 105.42 मिलियन टन औसत उत्पादन की तुलना में भी 3.73 मिलियन टन अधिक है। चावल के उत्पादन में 2015-16 के दौरान 104.41 मिलियन टन उत्पादन की तुलना में 4.74 मिलियन टन की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। गेहूँ का उत्पादन जो 97.44 मिलियन टन अनुमानित है, जो एक रिकार्ड है। इस वर्ष गेहूँ का उत्पादन 2013-14 के दौरान प्राप्त 95.85 मिलियन टन विगत रिकार्ड उत्पादन की तुलना में अधिक है। 2016-17 के दौरान गेहूँ का उत्पादन औसत गेहूँ उत्पादन की तुलना में भी 4.83 मिलियन टन अधिक है। मौजूदा वर्ष का उत्पादन 2015-16 के दौरान प्राप्त 92.29 मिलियन टन गेहूँ उत्पादन की तुलना में 5.15 मिलियन टन अधिक है।
मोटे अनाजों का उत्पादन जो 44.39 मिलियन टन के एक नए रिकार्ड स्तर पर अनुमानित है, औसत उत्पादन की तुलना में 3.04 मिलियन टन अधिक है। यह 2010-11 के दौरान प्राप्त 43.40 मिलियन टन के विगत रिकार्ड उत्पादन की तुलना में 0.99 मिलियन टन अधिक है। मौजूदा वर्ष का उत्पादन 2015-16 के दौरान प्राप्त 38.52 मिलियन टन उत्पादन की तुलना में भी 5.87 मिलियन टन अधिक है। सभी मुख्य दलहनों के क्षेत्रीय कवरेज एवं उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि के परिणामस्वरूप, 2016-17 के दौरान दलहनों का कुल उत्पादन 22.40 मिलियन टन अनुमानित है जो 2013-14 के दौरान प्राप्त 19.25 मिलियन टन विगत रिकार्ड उत्पादन की तुलना में 3.15 मिलियन टन अधिक है। 2016-17 के दौरान दलहनों का उत्पादन भी पांच वर्षों के औसत उत्पादन की तुलना में 4.77 मिलियन टन अधिक है।
मौजूदा वर्ष का उत्पादन विगत वर्ष के 16.35 मिलियन टन उत्पादन की तुलना में 6.05 मिलियन टन अधिक है। विगत वर्ष की तुलना में 7.27 मिलियन टन की वृद्धि के साथ, देश में कुल तिलहन उत्पादन 32.52 मिलियन टन अनुमानित है। 2016-17 के दौरान तिलहन का उत्पादन पांच वर्षों के औसत तिलहन उत्पादन की तुलना में भी 3.27 मिलियन टन अधिक है। गन्ने का उत्पादन 306.03 मिलियन टन तक अनुमानित है जो विगत वर्ष के 348.45 मिलियन टन उत्पादन की तुलना में 42.42 मिलियन टन कम है।
2016-17 के दौरान कम क्षेत्रीय कवरेज के बावजूद, कपास की उच्चतर उत्पादकता के परिणामस्वरूप 2015-16 के दौरान 30.01 मिलियन गांठों की तुलना में बढ़कर 32.58 मिलियन गांठ (प्रति 170 कि०ग्रा०) वृद्धि होने का अनुमान है। पटसन एवं मेस्टा का 10.27 मिलियन गांठों (प्रति 180 कि.ग्रा.) का अनुमानित उत्पादन विगत वर्ष के दौरान 10.52 मिलियन गांठों के उत्पादन की तुलना में मामूली रूप से कम है।

No comments:
Post a Comment