गाम्बिया के स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति का संदेश
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इस्लामिक गणराज्य गाम्बिया के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वहां की सरकार और जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस्लामिक गणराज्य गाम्बिया के राष्ट्रपति महामहिम अदामा बैरो को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है, ‘भारत सरकार, भारत की जनता और अपनी तरफ से मैं इस्लामिक गणराज्य गाम्बिया के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आपको और आपके देश की जनता को बधाई देता हूं।
मुझे विश्वास है कि हमारे नजदीकी और दोस्ताना द्विपक्षीय संबंध लगातार मजबूत होते रहेंगे। महामहिम, मैं आपके स्वास्थ्य तथा इस्लामिक गणराज्य गाम्बिया की जनता की प्रगति तथा समृद्धि की कामना करता हूं।’

No comments:
Post a Comment