मुंबई मेडिकल छात्रों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि
महानिदेशक (संगठन और कार्मिक) सर्जन वाइस एडमिरल ए.ए. पवार ने 14 और 15 फरवरी, 2017 को मेडिकल छात्रों और मुंबई के शीर्ष मेडिकल कॉलेज के इंटर्न के साथ बातचीत की।
छात्रों से मिली उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के कारण शॉर्ट सर्विस कमीशंड ऑफिसर के तौर पर सैन्य मेडिकल सेवा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 फरवरी, 2017 से बढ़ाकर 21 फरवरी, 2017 कर दी गई है। मुंबई के मेडिकल कॉलेजों के छात्रों को सेना में मेडिकल प्रोफेशनल के तौर पर करियर विकल्प के बारे में जागरूक किया गया। छात्रों ने वहां उपस्थित आईएनएचएस अश्विनी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम के साथ पूरे उत्साह से बातचीत की और इसके प्रति अपनी रूचि दर्शायी।
इस वर्ष पहली बार सैन्य मेडिकल सेवा में शॉर्ट सर्विस कमीशंड के लिए डॉक्टरों के चयन के वास्ते इंटरव्यू बोर्ड 27 फरवरी, 2017 से 9 मार्च, 2017 तक आईएनएचएस अश्विनी अस्पताल में साक्षात्कार लेगा।

No comments:
Post a Comment