Monday, 26 August 2019

चिदंबरम की रिमांड चार दिन बढ़ी

   खबर है कि सीबीआई की विशेष अदालत ने आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की रिमांड चार और दिन बढ़ा दी है। 

  अब उन्हें 30 अगस्त को अदालत के सामने पेश किया जाएगा। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने आईएनएक्स मीडिया से जुड़े मनी लॉन्डरिंग के मामले में चिदंबरम को मंगलवार तक के लिए राहत दे दी है। ये मामला प्रवर्तन निदेशालय या ईडी ने दायर किया है जो उन्हें अलग से गिरफ़्तार करना चाहती है।
   कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को पिछले हफ़्ते बुधवार 21 अगस्त को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ़्तार किया था।
   खबर है कि सीबीआई की हिरासत को उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। जिसपर सोमवार को सुनवाई के दौरान चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई के आदेश पर ही इस याचिका को सुनवाई की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।
   खबर है कि इसके साथ ही चिदंबरम ने सीबीआई की गिरफ़्तारी से बचने के लिए एक याचिका दाख़िल की थी। इसे भी सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया और इसे अनावश्यक क़रार दिया।

No comments:

Post a Comment