Sunday, 16 December 2018

इन देशों में कोई एयरपोर्ट नहीं

   सस्ती किरायों ने विमान यात्राओं को आम आदमी की पहुंच में ला लिया है और हर साल विमान से सफर करने वालों की तादाद बढ़ रही है. लेकिन अब भी कुछ ऐसे देश हैं जहां कोई एयरपोर्ट नहीं है। 

   यहां देखिए ये कौन से देश हैं। खबर तो यही कि है कि अंडोरा, बिना एयरपोर्ट वाले देशों में यह सबसे बड़ा है. यहां तीन निजी हैलीपैड हैं और सबसे नजदीकी एयरपोर्ट करीब 12 किलोमीटर दूर है।
  खबर है कि लिश्टेनश्टाइन, जर्मन भाषी लिश्टेनश्टाइन ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैड के बीच बसा एक छोटा सा देश है। यहां एक हैलीपोर्ट है और नजदीकी एयरपोर्ट है ज्यूरिख।
   खबर है कि मोनाको, फ्रांस की सीमा से लगते पश्चिम यूरोपीय देश मोनाको में कोई एयरपोर्ट नहीं है. इसका सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है फ्रांस का कोट डे अजूर। खबर है कि सान मरीनो, इटैलियन प्रायद्वीप में मौजूद इस देश में भी कोई एयरपोर्ट तो नहीं लेकिन एक हेलीपोर्ट और छोटा सा एयरफील्ड जरूर है. नजदीकी एयरपोर्ट इटली में है। 
  खबर है कि वैटिकन सिटी, वैटिकन में भी कोई एयरपोर्ट नहीं है लेकिन एक हैलीपोर्ट है. वास्तव में इसकी छोटी सी जमीन पर एयरपोर्ट बनाना मुमकिन नहीं. नजदीकी एयरपोर्ट है रोम।

No comments:

Post a Comment