Tuesday, 6 February 2018

वामपंथी उग्रवाद प्रभावित इलाकों में सड़कों का निर्माण

    नई दिल्ली। वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों के विकास के लिए मंजूर योजना के अंतर्गत सड़कों की कुल लंबाई 34 जिलों में 5422 किलोमीटर है।

  अब तक तय सड़कों की कुल लंबाई और उनका निर्माण क्रमश: 5419 किलोमीटर और 4486 किलोमीटर हुआ है। योजना के अस्‍तित्‍व में आने के बाद से 31 मार्च, 2017 तक कुल व्‍यय 6210 करोड़ रुपये किया गया। 
  वर्तमान वित्‍त वर्ष 2017-18 के दौरान 700 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया। सड़क परिवहन और राजमार्ग, नौवहन और रसायन तथा उर्वरक राज्‍य मंत्री मनसुख लाल मंडाविया ने राज्‍यसभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में यह जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment