अमेरिका में लगभग एक मिलियन भारतीय मूल के वैज्ञानिक
नई दिल्ली। केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने प्रौद्योगिकी को सरकार का प्राथमिकता क्षेत्र बताते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य विज्ञान को जन केन्द्रित बनाना है।
डॉ. हर्षवर्धन अमेरिकी अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी समिति के अध्यक्ष लेमर स्थिम के नेतृत्व में आए अमेरिकी कांग्रेस के शिष्टमण्डल से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत में टेक्नोलॉजी प्रेरक बल है।
उन्होंने शिष्टमण्डल को बताया कि वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) 200 प्रौद्योगिकियों पर काम कर रहा है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि अमेरिका में लगभग एक मिलियन भारतीय मूल के वैज्ञानिक और इंजीनियर काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ‘प्रतिभा पलायन’ की प्रक्रिया अब ‘प्रतिभा लाभ’ में बदल गई है क्योंकि अनेक युवा वैज्ञानिक भारत लौटने लगे हैं। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि वित्त पोषण में वृद्धि से मूल गतिविधियां बढ़ाई जा सकती हैं। दोनों पक्षों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।

No comments:
Post a Comment