Thursday, 12 October 2017

गांधी की 150वीं जन्मशती के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्रीय समिति

   नई दिल्‍ली। सरकार 2 अक्टूबर 2019 से 2 अक्टूबर 2020 तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्मशती मनाएगी। 

 महात्मा गांधी के संदेश का प्रसार करने के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया गया है।
    इस उद्देश्य के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक राष्ट्रीय समिति गठित की गई है। इस समिति में देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनीतिक प्रतिनिधि, गांधीवादी विचारक और सभी क्षेत्रों के जाने-माने व्यक्ति शामिल होंगे।
     समिति समारोहों के लिए नीतियों, कार्यक्रमों, क्रियाकलापों का मार्गदर्शन करेगी और उन्हें मंजूरी देगी। यह समिति समय-समय पर लिए गए फैसलों के कार्यान्वयन का निरीक्षण करेगी।

No comments:

Post a Comment