Monday, 17 July 2017

रक्षा उत्पादन विभाग व भारत इलैक्ट्रॉनिक्स के बीच समझौता

     रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत नवरत्न केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारत इलैक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए मंत्रालय के साथ एक समझौता किया।

     इस वार्षिक समझौते पर रक्षा मंत्रालय की तरफ से सचिव (रक्षा उत्पादन) अशोक कुमार गुप्ता ने एंव अध्यक्ष तथा प्रबन्ध निदेशक बीईएल एम वी गौतमा ने हस्ताक्षर किये। इन कार्यो के संचालन से होने वाले राजस्व का लक्ष्य 9 हजार करोड़ रुपये रखा गया है। 
      राजस्व संचालन के लाभ का लक्ष्य 14 प्रतिशत रखा गया है और औसत कूल मूल्य का पीएटी 15 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। 
      वर्ष के दौरान कुल निर्यात करोबार और स्वदेशी सामग्री में वृद्धि पर अतिरिक्त ध्यान दिया गया है। इसके साथ सीएपीईएक्स में निवेश और सीएपीईएक्स परियोजनाओं की निगरानी, व्यापार प्राप्यों में कमी तथा मानव संसाधन संबधित जैसे अन्य मानदण्डों पर भी ध्यान केन्द्रीत किया गया है।

No comments:

Post a Comment