Monday, 17 July 2017

दिव्यांग जन सशक्तिकरण-2017 पर लघु फिल्म प्रतियोगिता

          भारत सरकार के समाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांग जन अधिकारिता विभाग सूचना और प्रसारण मंत्रालय के फिल्म समारोह निदेशालय के सहयोग से दिव्यांग जन सशक्तिकरण-2017 पर लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा हैं। 

        यह प्रतियोगिता सुग्मय भारत अभियान के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा समान्य जन के बीच दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की योजनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की जा रही है। 
      आवेदन की अंतिम तिथि 08 अगस्त 2017 हैं। आवेदन, तीन श्रेणियों- 30 मिनट अवधि का लघु वृतचित्र, 5 मिनट की लघु फिल्म तथा 50 सेकण्ड का टीवी स्पॉट (टेलीविजन कॉमर्शियल) में आमंत्रित किये गये हैं। 
         लघु वृत चित्र तथा टीवी स्पॉट सुग्मय भारत अभियान थीम पर आधारित होने चाहिए जबकि लघु फिल्में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे फैलोशिप तथा छात्रवृति, कान में सुनने की मशीन के लाभार्थियों, सहायक उपकरणों का वितरण तथा खरीद के लिए दिव्यांगजन सहायता के अन्तर्गत तिपहिया साइकिल, राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त तथा विकास निगम के ऋण लाभार्थियों (एनएचएफडीसी), सुग्मय भवन लाभार्थी, दीनदयाल दिव्यांगजन पुनर्वास योजना (डीडीआरएस) के अंतर्गत अनुदान प्राप्त करने वाले स्वंय सेवी संगठनों तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के विभिन्न कौशल विकास योजनाओं के आधार पर बनाई जा सकती हैं। 
         दिव्यांगजन सशक्तिकरण 2017 पर लघु फिल्म प्रतियोगिता में लघु वृत चित्र और टीवी स्पॉट में क्रमश 5,00,000 रुपये और 3,00,000 रुपये का प्रथम और द्वितीय पुरस्कार है जबकि लघु फिल्म श्रेणी में प्रत्येक योजना के लिए केवल एक 4,00,000 रुपये का पुरस्कार है। पुरस्कार समारोह नई दिल्ली के सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में 21 सितम्बर 2017 को आयोजित होगा।

 

No comments:

Post a Comment