भारत और इरान के बीच द्विपक्षीय समझौते को मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) और प्रतिभूति और विनिमय संगठन ( एसईओ), ईरान के बीच प्रतिभूति बाजारों से संबंधित मामले में आपसी सहयोग के लिए एक द्विपक्षीय समझौते को अपनी मंजूरी दे दी है।
इस समझौते से दोनों नियामको के बीच आर्थिक संबंधों और सहयोग को और अधिक बढ़ावा मिलने की संभावना है। इसका लक्ष्य दोनों देशों में प्रतिभूति बाजारों के प्रभावकारी विकास के लिए स्थितियां तैयार करना है। इससे दोनों देशों के बीच सूचना साझा करने के नेटवर्क को मजबूत करने में भी सहयोग मिलेगा। इससे सेबी और एसईओ, ईरान के विदेशी आपसी सहयोग और नियमन संबंधी क्रियाकलापों को बल मिलने की उम्मीद है। इस समझौते से सेबी और एसईओ, ईरान के बीच सूचना साझा करने के नेटवर्क को मजबूत करने में भी योगदान मिलने की संभावना है।

No comments:
Post a Comment