डेनमार्क की महारानी को जन्म दिवस पर बधाई
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने डेनमार्क की महारानी मारग्रेट क्ष्क्ष् को उनके जन्म दिवस पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है, ‘सरकार एवं भारत के लोगों तथा अपनी तरफ से मैं आपके जन्म दिवस के शुभ अवसर पर आपको हार्दिक बधाइयां और शुभकामनाएं देता हूं। डेनमार्क एवं भारत के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने में आपकी भूमिका एवं आपकी प्रतिबद्धता की काफी सराहना की जाती है। मुझे पूरा भरोसा है कि दोनों देशों की हमारी सरकारें हमारे नागरिकों के आपसी लाभ के लिए इन प्रगाढ़ रिश्तों को और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करती रहेंगी। मैं डेनमार्क के मैत्रीपूर्ण लोगों की अनवरत प्रगति एवं समृद्धि के लिए आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए भी शुभकामनाएं देता हूं।’

No comments:
Post a Comment