राष्ट्रपति का घाना के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर संदेश
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने घाना गणराज्य के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर वहां की सरकार और लोगों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति मुखर्जी ने घाना गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम नाना अडो दंकवा अकुफो-अडो को भेजे अपने संदेश में कहा है, ‘मुझे भारत सरकार, यहां के लोगों और अपनी तरफ से घाना गणराज्य की सरकार, आपको और वहां के लोगों को आपके देश के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए अत्याधिक प्रसन्नता हो रही है। भारत और घाना के बीच लम्बे समय से मित्रतापूर्ण संबंध और सुदृढ़ सहयोग है।

No comments:
Post a Comment