बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा क्षमता के प्रदर्शन पर वैज्ञानिकों को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा क्षमता के सफल प्रदर्शन पर रक्षा वैज्ञानिकों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा क्षमता के सफल प्रदर्शन के लिए हमारे रक्षा वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई।
इसके साथ ही, भारत इस क्षमता वाले पांच राष्ट्रों के चुनिंदा समूह में शामिल हो गया है। पूरे देश के लिए यह गर्व का क्षण है।‘

No comments:
Post a Comment