Tuesday, 3 January 2017

अब 'पासपोर्ट" भी  होंगे 'डिजीटल"


अब 'पासपोर्ट" भी 'डिजीटल" होंगे। जी हां, भारत सरकार ने पासपोर्ट बनवाने के सिस्टम को काफी सरल करने के साथ ही डिजीटल सेप देने का मन बनाया है। इससे पासपोर्ट को रखने व खोने का झंझट खत्म हो जायेगा। डिजीटल अथवा ई-पासपोर्ट को चाहे मोबाइल में रखें या फिर कम्प्यूटर में सुरक्षित रखें। 

    अब पासपोर्ट बनवाएंगे तो बॉयोमीट्रिक जानकारियों वाला ई-पासपोर्ट आएगा। केंद्र सरकार पासपोर्ट जैसे दस्‍तावेजों को और ज्‍यादा सुरक्षित बनाने के लिए नए ई-पासपोर्ट जारी करेगी। ई-पासपोर्ट में इलेक्‍ट्रॉनिक चिप होगी। इस चिप में वो सारी सूचनाएं होगी जो पासपोर्ट के डाटा पेज पर होती हैं। ई-पासपोर्ट के जरिए इमिग्रेशन अधिकारियों को धोखाधड़ी का पता लगाने और पासपोर्ट का गलत इस्‍तेमाल रोकने में मदद मिलेगी। विदेश मंत्रालय ई-पासपोर्ट के बाद डिजिटल पासपोर्ट को लांच कर सकता है। इस डिजिटल पासपोर्ट को मोबाइल में भी रखा जा सकेगा। 

           संसद के शीतकालीन सत्र में विदेश राज्‍य मंत्री विदेश मंत्री वी के सिंह ने कहा था कि केंद्र सरकार ने नासिक के इंडिया सिक्‍योरिटी प्रेस में ई-पासपोर्ट को बनाने के लिए इलेक्‍ट्रॉनिक कॉन्‍टेक्‍टलेस इनलेजस की खरीद को मंजूरी दी थी। भारत सरकार ने पासपोर्ट बनवाने के सिस्टम को काफी सरल बनाया है।  बर्थ सर्टिफिकेट के लिए अब तक नियम था कि 1989 के बद पैदा हुए लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट देना जरूरी होगा लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। अब जन्मतिथि के प्रूफ के तौर पर बर्थ सर्टिफिकेट के अलावा स्कूल का ट्रांसफर सर्टिफिकेट या किसी एजुकेशन बोर्ड से जारी हाईस्कूल का सर्टिफिकेट दिया जा सकता है। इनकम टैक्स विभाग से जारी पैन कार्ड भी दिया जा सकता है। इसमें आवेदन करने वाले की जन्मतिथि होना जरूरी है। बर्थ सर्टिफिकेट के तौर पर आधार कार्ड भी दिया जा सकता है। इसमें जन्मतिथि होनी चाहिए। ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र और जीवन बीमा कंपनी से जारी किया गया पॉलिसी बॉन्ड भी दिया जा सकता है। शीघ्र ही डाक घर भी पासपोर्ट बनाएंगे।

No comments:

Post a Comment