विश्व में बसे 3.12 करोड़ भारतीय
वर्तमान में लगभग 3.12 करोड़ अर्थात करीब 31.2 मिलियन प्रवासी भारतीय समूचे विश्व में बसे हुए हैं। जिनमें से 1.34 करोड़ अर्थात 13.4 मिलियन व्यक्ति भारतीय मूल के हैं। 1.78 करोड़ अर्थात 17.8 मिलियन अनिवासी भारतीय हैं।
प्रथम प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन नई दिल्ली में जनवरी 2003 में किया गया था। अब तक प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलनों के 13 संस्करणों का आयोजन हो चुका है। पिछले का आयोजन दक्षिण अफ्रीका से महात्मा गांधी की वापसी की 100वीं वर्षगांठ के साथ जनवरी, 2015 में गुजरात के गांधी नगर में किया गया था। 7 जनवरी को युवा प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन युवा मामले एवं खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल और विदेश राज्य मंत्री जनरल वी. के. सिंह के द्वारा किया जायेगा।
सूरीनाम के 36 वर्षीय उप-राष्ट्रपति माइकल अश्विन अधिन विशेष अतिथि होंगे। युवा प्रवासी भारतीय दिवस सत्र में युवा प्रवासी भारतीयों को भारत की संस्कृति और विरासत के साथ-साथ समकालीन भारत दोनों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और भारतीय जड़ों से जोड़ने की मंशा रहेगी। ‘‘भारत के परिवर्तन में प्रवासी युवाओं की भूमिका’’ विषय के साथ उद्घाटन सत्र होगा। ‘‘भारत को जानो’’ कायक्रमों के अंतर्गत युवा प्रवासी भारतीय दिवस में भारतीय मूल के करीब 160 युवा भागीदारी करेंगे। मिशन और विदेशों में स्थित वाणिज्य दूतावास 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाएंगे। प्रवासी भारतीय में 4000 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है।

No comments:
Post a Comment