Sunday, 1 January 2017

देश में 7,131.21 करोड़ का 35,04,371.13 टन कृषि उत्‍पादन

           केंद्रीय कृषि एंव किसान कल्याण मंत्री, राधा मोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2015-16 में 309 लाख किसानों ने बीमा कराया जबकि 2016-17 के खरीफ में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 366.64 लाख किसानों ने बीमा कराया। 

             स्वायल हैल्थ कार्ड के तहत मार्च 2017 तक 2.53 करोड़ स्‍वायल नमूना संग्रहण के लक्ष्य के सापेक्ष 27.12.2016 तक 2.33 करोड़ संग्रहित किये जा चुके हैं, जिनसे 12.82 करोड़ कार्ड बनाए जा रहे हैं। अभी तक 4.25 करोड़ कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।  राष्ट्रीय कृषि बाजार के तहत 10 राज्यों की 250 मंडियो को ई पोर्टल से जोड़ दिया गया है। देश में 7,131.21 करोड़ रूपये के 35,04,371.13 टन कृषि उत्‍पादन हो चुका है। 

          प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत सूक्ष्‍म सिंचाई योजना के तहत 2013-14 में 4.3 लाख हैक्टेयर सूक्ष्म सिंचाई के अधीन लाया गया जबकि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 2014-16 में 12.74 लाख हैक्टेयर सूक्ष्म सिंचाई के अधीन लाया गया है जो की 200 प्रतिशत की वृद्धि हैं। मधुमक्खी विकास के तहत 2012-14 में 1,48,450 मीट्रिक टन का उत्पादन हुआ जबकि 2014-16 में 2,63,930 मीट्रिक टन का उत्पादन हुआ है।

            बागवानी के तहत क्षेत्र प्रति वर्ष लगभग 2.7 प्रतिशत बढ़ा है। नारियल विकास की शुरुआत से ही भारत नारियल तेल का निर्यात मलेशिया, इंडोनेशिया और श्रीलंका को करने लगा है, जबकि हम पिछले वर्ष तक इन्हीं देशों से नारियल तेल का आयात कर रहे थे। दुनिया में भारत नारियल उत्पादन में पहले स्थान पर आ गया है। नारियल 1.97 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्रफल एवं 20,439 बिलियन नट उत्पादन है। नारियल विकास बोर्ड के पुनर्रोपण और क्षेत्र की कार्यकलापो में 33ऽ वृद्धि हुई। राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया कोष से 24556 करोड़ दिये गये।
             नए किस्मों के बीजो की उपलब्धता के लिए आईसीएआर संस्थान, राज्य कृषि विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्रो पर बीज हब का सृजन किया जा रहा है। इसके लिए वर्ष 2016-17 से 2017-18 के दौरान रू. 225.31 करोड़ के साथ 150 बीज केन्द्रो की स्थापना की गयी जिसमे रू. 131.74 करोड़ 2016-17 के लिए प्रस्तावित है। इससे कुल 1.50 लाख किवटल उन्नत बीजो की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। वर्ष 2016-17 के लिए दालों का उत्पादन लक्ष्य 20.75 मिलियन मैट्रिक टन है। वर्ष 2016-17 में खरीफ दालों के 7.25 मिलियन टन के उत्‍पादन के लक्ष्‍य की आशा है।

No comments:

Post a Comment