वैश्विक स्तर का हो अयोध्याधाम का अयोध्या महोत्सव
अयोध्या। भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने कहा अयोध्या महोत्सव का आयोजन सिर्फ़ अयोध्याधाम की धरती पर ही नही बल्कि इस प्रकार का आयोजन वैश्विक स्तर का हो।
श्री शुक्ल ने कहा आधुनिकता की आपाधापी में लोककलाएं व लोकसंस्कृति विलुप्त होती जा रही हैं। ऐसी स्थित में अयोध्याधाम में हो रहे अयोध्या महोत्सव के माध्यम से लोककलाओं के लोकप्रिय लोक कलाकारों को भी समाज में सम्मानित होने का अवसर मिलेगा और लोक संस्कृति की परंपराएं जीवित रहेंगीं।

No comments:
Post a Comment