आयुध कारखानों के निजीकरण का सवाल नहीं
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि आयुध कारखानों के निजीकरण का सवाल ही नही उठता और सरकार इन कारखानों में कार्यरत कामगारों के हित किसी भी स्थिति में प्रभावित नही होने देगी।राजनाथ ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि आम तौर पर लोग आयुध कारखानों को पेशेवर बनाने के पक्षधर हैं। इस बारे मे कारखानों के श्रमिक संगठनों से बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि कोई भी फैसला सभी पक्षकारां को विश्वास में लेकर ही किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment