Sunday, 1 September 2019

आरिफ मोहम्‍मद खान केरल के राज्‍यपाल

   राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निम्‍न नियुक्तियां/बदलाव किए हैं। आरिफ मोहम्‍मद खान को केरल का राज्‍यपाल बनाया गया है। 
 
   हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल कलराज मिश्र का स्‍थानांतरण किया गया है। उन्‍हें राजस्‍थान का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। इसी तरह भगत सिंह कोश्‍यारी को महाराष्‍ट्र का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।
   इसी तरह डॉ तमिलिसाई सुंदरराजन को तेलंगाना का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। उपरोक्‍त नियुक्तियां कार्यप्रभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी मानी जाएंगी।

No comments:

Post a Comment