नया भारत 130 करोड़ भारतीयों की आवाज
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि नए भारत की भावना नए क्षेत्रों में दिखाई दे रही है, चाहे खेल हो या स्टार्टअप।
उन्होंने कहा कि छोटे शहरों और गांवों के साहसी युवा अपनी आकांक्षाओं को उत्कृष्टता में बदल रहे हैं और भारत को गौरव प्रदान कर रहे हैं। यह वैसा भारत है जहां किसी भी व्यक्ति के लिए भ्रष्टाचार विकल्प नहीं है। केवल सक्षमता ही तौर-तरीका है। उन्होंने बल देते हुए कहा कि नया भारत प्रत्येक 130 करोड़ भारतीयों की आवाज है।
उन्होंने कहा कि मीडिया मंचों के लिए महत्वपूर्ण है कि वह जनता की आवाज को सुने। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडिया कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से कोच्चि में आयोजित मलयाला मनोरमा कॉनक्लेव 2019 को सम्बोधित किया।
प्रधानमंत्री ने केरल के लोगों को और अधिक जागरूक बनाने और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में समर्थनकारी भूमिका के लिए मलयाला मनोरमा के योगदान की प्रशंसा की। सम्मेलन का विषय ‘नया भारत’ के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि नए भारत के मूल में व्यक्तिगत आंकाक्षाएं, सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय प्रगति के लिए स्वामित्व की भावना है।
उन्होंने बल देते हुए कहा कि नया भारत भागीदारी मूलक लोकतंत्र, नागरिक केन्द्रित सरकार और नागरिकों की सक्रियता के बारे में है। उन्होंने कहा कि नया भारत उत्तरदायी जनता और उत्तरदायी सरकार का युग है। सरकार द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने विभिन्न प्रयासों जैसे जीवन की सुगमता, मूल्यों को नियंत्रित रखना, पांच वर्षों में 1.25 करोड़ मकान बनाना, सभी गांवों का विद्युतीकरण, प्रत्येक परिवार को पेयजल उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य तथा शिक्षा की आधारभूत ढांचा में सुधार का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 36 करोड़ बैंक खाते खोले गए हैं, छोटे उद्यमियों को 20 करोड़ ऋण दिए गए हैं, आठ करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन से धुआं रहित रसोई सुनिश्चित हुई है और सड़क बनाने की गति दोगुनी हुई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में भावना किस तरह बदली है इसका उल्लेख सिर्फ दो शब्दों में किया जा सकता है। पांच वर्ष पहले लोग पूछते थे कि क्या हम कर पायेंगे? क्या हम गंदगी से कभी मुक्त होंगे? क्या हम नीतिगत निर्बलता समाप्त कर पायेंगे? क्या हम कभी भ्रष्टाचार मिटा पायेंगे? आज लोग कह रहे हैं कि हम करेंगे, हम स्वच्छ भारत होंगे, हम भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र होंगे, हम सुशासन को जनांदोलन बनायेंगे। पहले ‘करेंगे’ शब्द निराशावादी संदेश देता था अब यही शब्द युवा राष्ट्र की आशावादी भावना को व्यक्त करता है।
प्रधानमंत्री ने अपनी हाल की बहरीन यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें बहरीन की यात्रा करनेवाले प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी यात्रा का प्रमुख आकर्षण वहां की जेलों में बंद 250 भारतीय लोगों को क्षमा दान करने का शाही परिवार का निर्णय है। प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात में रुपे कार्ड लॉन्च किए जाने का जिक्र किया और कहा कि इससे खाड़ी में काम करने वाले लाखों लोगों को लाभ होगा, जो पैसा स्वदेश भेजते हैं।
प्रधानमंत्री ने अपनी हाल की बहरीन यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें बहरीन की यात्रा करनेवाले प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी यात्रा का प्रमुख आकर्षण वहां की जेलों में बंद 250 भारतीय लोगों को क्षमा दान करने का शाही परिवार का निर्णय है। प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात में रुपे कार्ड लॉन्च किए जाने का जिक्र किया और कहा कि इससे खाड़ी में काम करने वाले लाखों लोगों को लाभ होगा, जो पैसा स्वदेश भेजते हैं।
No comments:
Post a Comment