Friday, 14 December 2018

दुनिया का तीसरा रेल विश्वविद्यालय भारत में खुला

  देश के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आैर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी शनिवार को देश के प्रथम रेल विश्वविद्यालय देश को समर्पित करेंगे। रूस आैर चीन के बाद यह दुनिया का ऐसा तीसरा विश्वविद्यालय है जो रेल के कामकाज से जुड़े अध्ययन में संलग्न है।

 खबर है कि रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। खबर है कि गुजरात के वडोदरा में बने राष्ट्रीय रेल आैर परिवहन संस्थान (एनआरटीआई) ने इस साल सितंबर में दो पूर्ण आवासीय स्नातक पाठ्यक्रमों में 20 राज्यों के 103 छात्रों के पहले बैच को प्रवेश दिया था।
   खबर है कि विश्वविद्यालय ने दो स्नातक कार्यक्रम ट्रांसपोर्टेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी आैर ट्रांसपोर्टेशन मैनेजमेंट में बीबीए शुरू किया है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य ट्रांसपोर्ट एडं सिस्टम डिजाइन, ट्रांसपोर्ट सिस्टम्स इंजीनियरिंग, ट्रांसपोर्ट पॉलिसी एडं इकोनॉमिक्स जैसे क्षेत्रों में 2019-20 के शैक्षणिक सत्र से स्नातकोत्तर पाठयक्रम शुरू करना है।
   खबर है कि अधिकारी ने कहा, यह बहुत गर्व का विषय है कि इस तरह का एक अद्वितीय संस्थान, इस तरह के विविध पाठ्यक्रमों को लेकर 15 दिसंबर को देश को समर्पित किया जायेगा। 
  खबर है कि विश्वविद्यालय परिसर में 17 छात्राएं आैर 86 छात्र हैं। ये देश के 20 राज्यों से आये हैं। बीबीए- ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट में 41 आैर बीएससी- ट्रांसपोर्ट टेक्नोलॉजी 62 छात्र अध्ययनरत हैं।
   खबर है कि रेल मंत्रालय ने अगले पांच वर्षों तक इस परियोजना के लिए 421 करोड़ रूपये मंजूर किए हैं।

No comments:

Post a Comment