नीदरलैण्ड में इंसान से कहीं अधिक साइकिल !
नीदरलैण्ड में इंसानों से कहीं अधिक साइकलें हैं। जिससे कई बार कानून व्यवस्था का संकट खड़ा हो जाता है। खास यह कि अमीर व्यक्ति भी शानदार कारों की श्रंखला रखने के बजाय बेहतरीन साइकिल रखने की लालसा रखता है। खास तौर से नीदरलैण्ड साइकिल की अधिकता से होने वाली दिक्कतों से जूझ रहा है।
नीदरलैण्ड का एम्सटर्डम एक ऐसा शहर है जहां इंसान से ज्यादा साइकिलें हैं। नीदरलैंड्स की राजधानी में सात लाख की आबादी है लेकिन साइकिलों की संख्या दस लाख है। साइकिल खड़ी करने की जगहें भरी हुईं हैं। सड़कें गैरकानूनी ढंग से खड़ी साइकिलों से पटी पड़ी हैं। साइकिल चोरी आम बात है।
खबर है कि एम्सटर्डम में साइकिल खड़ी करना सिरदर्द साबित हो सकता है। रास्ते संकरे हैं साथ ही साथ साइकिल पार्किंग की जगह भी सीमित है। एम्स्टर्डम सेंट्रल स्टेशन के बाहर साइकिल पड़ाव में 2500 साइकिलें निशुल्क खड़ी की जा सकती हैं, लेकिन दफ्तर और कॉलेज जाने के समय ये पड़ाव कुछ मिनटों में ही भर जाता है। तीन मंजिल वाली इस पार्किंग में साइकिल सवार को पार्किंग के लिए कभी ऊपर तो कभी नीचे भागना पड़ता है।
खबर है कि आधिकारिक पड़ाव में नहीं खड़ी की गईं साइकिलें हटाई जा सकती हैं. साइकिल डिपो के मैनेजर पीटर बरखोउट कहते हैं, अगर आप साइकिल नहीं हटाते हैं तो शहर में जाम लग सकता है। शहर आने-जाने लायक नहीं रहेगा. साल 2012 में साइकिल डिपो में 65 हजार से ज्यादा साइकिलें खड़ी की गई थी।
खबर है कि साइकिल डिपो के कर्मचारी गैरकानूनी तरीके से खड़ी की गईं साइकिलों को मुख्य स्टेशन वाले इलाके से हटाते हैं। गैरकानूनी तरीके से खड़ी की गईं साइकिलों के ताले तोड़े जाते हैं और फिर उन्हें डिपो में लाया जाता है। इस डिपो में एक समय में 12 हजार से लेकर 17 हजार तक साइकिलें होती हैं।
खबर है कि इन साइकिलों को छांटने के बाद कंप्यूटर में इनकी जानकारी दर्ज की जाएगी। साइकिलों के रंग, साइकिल की कंपनी का नाम, सीरियल नंबर और साइकिल कहां से हटाई गई जैसी अहम जानकारियां होती है। साइकिल को हटाए जाने वाले दिन के हिसाब से उन पर एक स्टीकर लगाया जाता है जिसमें एक खास नंबर होता है।
खबर है कि लिग्हार्ट कहती हैं, "साइकिल की चोरी बहुत परेशान करने वाली थी। साइकिल खड़ी करने की जगह नहीं थी। लिग्हार्ट ने डिपो की हॉटलाइन सेवा को फोन किया और अपनी साइकिल खोजने में कामयाब हुई। डिपो साइकिल मालिकों से मामूली फीस वसूल करता है। फिलीप बोंके कहते हैं उनकी साइकिल जब हटाई गई थी तो उनका दिन खराब हो गया था। बोंके के मुताबिक गैरकानूनी तरीके से लगी साइकिलों को हटाना एक अच्छा काम है। इससे कुछ और लोगों के लिए पार्किंग की जगह बन जाती है।
खबर है कि साइकिल डिपो के मैनेजर बरखोउत कहते हैं, "हम साइकिल को उसके मालिक को वापस करना चाहते हैं। ये हमारा मुख्य व्यापार है. यहां तीन महीने तक साइकिलें रखी जाती हैं। जिन साइकिलों पर दावा नहीं होता, उन्हें नीलाम कर दिया जाता है। एम्स्टर्डम साइकिल चोरी के लिए कुख्यात है।खबर है कि एम्सटर्डम में साइकिल खड़ी करना सिरदर्द साबित हो सकता है। रास्ते संकरे हैं साथ ही साथ साइकिल पार्किंग की जगह भी सीमित है। एम्स्टर्डम सेंट्रल स्टेशन के बाहर साइकिल पड़ाव में 2500 साइकिलें निशुल्क खड़ी की जा सकती हैं, लेकिन दफ्तर और कॉलेज जाने के समय ये पड़ाव कुछ मिनटों में ही भर जाता है। तीन मंजिल वाली इस पार्किंग में साइकिल सवार को पार्किंग के लिए कभी ऊपर तो कभी नीचे भागना पड़ता है।
खबर है कि आधिकारिक पड़ाव में नहीं खड़ी की गईं साइकिलें हटाई जा सकती हैं. साइकिल डिपो के मैनेजर पीटर बरखोउट कहते हैं, अगर आप साइकिल नहीं हटाते हैं तो शहर में जाम लग सकता है। शहर आने-जाने लायक नहीं रहेगा. साल 2012 में साइकिल डिपो में 65 हजार से ज्यादा साइकिलें खड़ी की गई थी।
खबर है कि साइकिल डिपो के कर्मचारी गैरकानूनी तरीके से खड़ी की गईं साइकिलों को मुख्य स्टेशन वाले इलाके से हटाते हैं। गैरकानूनी तरीके से खड़ी की गईं साइकिलों के ताले तोड़े जाते हैं और फिर उन्हें डिपो में लाया जाता है। इस डिपो में एक समय में 12 हजार से लेकर 17 हजार तक साइकिलें होती हैं।
खबर है कि इन साइकिलों को छांटने के बाद कंप्यूटर में इनकी जानकारी दर्ज की जाएगी। साइकिलों के रंग, साइकिल की कंपनी का नाम, सीरियल नंबर और साइकिल कहां से हटाई गई जैसी अहम जानकारियां होती है। साइकिल को हटाए जाने वाले दिन के हिसाब से उन पर एक स्टीकर लगाया जाता है जिसमें एक खास नंबर होता है।
खबर है कि लिग्हार्ट कहती हैं, "साइकिल की चोरी बहुत परेशान करने वाली थी। साइकिल खड़ी करने की जगह नहीं थी। लिग्हार्ट ने डिपो की हॉटलाइन सेवा को फोन किया और अपनी साइकिल खोजने में कामयाब हुई। डिपो साइकिल मालिकों से मामूली फीस वसूल करता है। फिलीप बोंके कहते हैं उनकी साइकिल जब हटाई गई थी तो उनका दिन खराब हो गया था। बोंके के मुताबिक गैरकानूनी तरीके से लगी साइकिलों को हटाना एक अच्छा काम है। इससे कुछ और लोगों के लिए पार्किंग की जगह बन जाती है।

No comments:
Post a Comment