Monday, 15 January 2018

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2018 ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना

  कर्नाटक। राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2018‘ के सातवें संस्करण का कर्नाटक के बंगलूरु में उद्घाटन किया गया। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक तथा संसदीय मामले मंत्री अनंत कुमार एवं केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने इस महोत्सव का उद्घाटन ज्ञान ज्योति सभागार, पैलेस रोड, गांधी नगर बंगलूरु में किया।

   उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अनंत कुमार ने सम्‍मानित राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव को एक बार फिर से कर्नाटक में लाने तथा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना के जरिये इसका समारोह मनाने के लिए संस्कृति मंत्री को धन्‍यवाद दिया।
   उन्‍होंने राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के आयोजन के लिए संस्कृति मंत्रालय के प्रयासों की भी सराहना की। उन्‍होंने यह भी कहा कि हमारे देश में विविधता में एकता है और यह संस्‍कृति ही है जो उन सबों को एक जुट रखती है। 
     उन्‍होंने यह भी उल्‍लेख किया कि ऐसे अनूठे सांस्‍कृतिक समारोह के आयोजन से विभिन्‍न क्षेत्रों के लोगों को उनकी प्रतिभा, कलाकृतियों एवं पाक कला को एक ही मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। संस्कृति मंत्रालय हमारी समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत को संरक्षित करने एवं हमारे देश को एकजुट बनाये रखने में बहुत महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
    इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि हमें आपके सामने एक दूसरे की समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत के लिए सम्‍मान एवं बहुसंस्‍कृति की सराहना के साथ हमारे प्रिय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के विजन को प्रस्‍तुत करने में आनंद महसूस हो रहा है।
   इस समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत का उदाहरण राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के माध्‍यम से एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम है, जो ऐसा सांस्‍कृतिक त्‍यौहार है जो मजबूत तरीके से भारत की विरासत को पुनर्जीवित करेगा।इस समारोह में विभिन्‍न क्षेत्रों की कला, कलाकार, नृत्‍य, हस्‍तकला, स्‍वाद एवं संगीत एक ही स्‍थान पर एकत्र हो गई है जिससे यह भारतीय संस्‍कृति की सबसे बड़ी समष्टि बन गई है।
   भारतीय धरोहर को बढ़ावा देने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने कर्नाटक में सात दिन तक चलने वाले विविध सांस्‍कृतिक आनंदोत्‍सव राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2018 का आयोजन किया है।

No comments:

Post a Comment