भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद लेह का दौरा करेंगे
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 21 अगस्त, 2017 को जम्मू एवं कश्मीर (लेह) का दौरा करेंगे।
वे लेह में सभी पाँच लद्दाख स्काउट बटालियनों तथा लद्दाख स्काउट रेजीमेन्टल सेंटर को ध्वज प्रदान करेंगे। इसी दिन दिल्ली लौटने से पहले वे महाबोधि अन्तर्राष्ट्रीय ध्यान केन्द्र भी जाएंगे।

No comments:
Post a Comment