मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव : किसी के पर कतरे तो किसी को प्रमोशन
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन साल में तीसरा बड़ा बदलाव कैबिनेट में किया। किसी के पर कतरे तो किसी को प्रमोशन दिया। नौ नए चेहरो को केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में स्थान दिया तो चार मंत्रियों को महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गये।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिथिल परिणाम देने वाले कई मंत्रियों की मंत्रिमण्डल से छुट्टी भी कर दी। प्रधानमंत्री ने श्रीमती निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय जैसा अतिसंवेदनशील एवं महत्वपूर्ण मंत्रालय सौंप कर महिलाओं को सम्मान भी दिया तो वहीं क्षमता उपयोग भी किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नवगठित मंत्रिमण्डल के सदस्यों को शपथ ग्रहण करायी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिपरिषद में कैबिनेट मंत्री- राजनाथ सिंह- गृह मंत्री, श्रीमती सुषमा स्वराज- विदेश मंत्री, अरूण जेटली- वित्त मंत्री एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री, नितिन जयराम गडकरी- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, जहाजरानी मंत्री एवं जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री, सुरेश प्रभु- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, डी.वी. सदानंद गौड़ा- सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री विभाग सौंपे गये।
सुश्री उमा भारती- पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री, रामविलास पासवान- उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री, श्रीमती मेनका संजय गांधी- महिला एवं बाल विकास मंत्री, अनंत कुमार- रसायन एवं उर्वरक एवं संसदीय कार्य मंत्री, रविशंकर प्रसाद- कानून एवं न्याय एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, जगत प्रकाश नड्डा- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विभाग सौंपे गये।
अशोक गजपति राजू पूसापति- नागरिक विमानन मंत्री, अनंत गीते- भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री, श्रीमती हरसिमरत कौर बादल- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री, नरेन्द्र सिंह तोमर- ग्रामीण विकास मंत्री, पंजायती राज मंत्री एवं खान मंत्री, चौधरी बीरेन्द्र सिंह- इस्पात मंत्री, जुयाल ओराम- जनजातीय कार्य मंत्री, राधा मोहन सिंह- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री विभाग सौंपे गये।
थावर चंद गहलोत- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी- कपड़ा मंत्री एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री, डॉ. हर्षवर्धन- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री, भू-विज्ञान मंत्री एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, प्रकाश जावड़ेकर- मानव संसाधन विकास मंत्री, धमेन्द्र प्रधान- पेट्रोलियम एवं प्रकृति गैस मंत्री एवं कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री, पीयूष गोयल- रेल मंत्री एवं कोयला मंत्री, श्रीमती निर्मला सीतारमण- रक्षा मंत्री, मुख्तार अब्बास नक्वी- अल्पसंख्यक कार्य विभाग सौंपे गये।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार- राव इंद्रजीत सिंह- योजना मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रसायन व उर्वरक राज्य मंत्री, संतोष कुमार गंगवार- श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), श्रीपद येसो नाईक- (स्वतंत्र प्रभार) आयुर्वेद, योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा, होम्योपैथिक (आयुष), डॉ. जितेन्द्र सिंह- पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, जनशिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री एवं अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री विभाग सौंपे गये।
डॉ. महेश शर्मा- संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री, गिरीराज सिंह- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), मनोज सिन्हा- संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेल राज्य मंत्री, कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर- युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री विभाग सौंपे गये।
राजकुमार सिंह- बिजली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), हरदीप सिंह पुरी- आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), अलफोंस कनन्नथानम- पर्यटन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं इलेक्ट्रॉनिकस सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, राज्य मंत्री, विजय गोयल- संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्य मंत्री विभाग सौंपे गये।
राधाकृष्णन पी. वित्त राज्य मंत्री एवं जहाजरानी राज्य मंत्री, एस.एस. आहुवालिया- पेय जल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री, रमेश चंदप्पा जिनागी- पेय जल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री, रामदास अठावले- सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री, विष्णु देव साई- इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री, राम कृपाल यादव- ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री, हंसराज गंगाराम अहीर- गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री, हरीभाई पार्थीभाई चौधरी- खनन मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री विभाग सौंपे गये।
राजेन गोहेन- रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री, जनरल वी.के. सिंह (सेवानिवृत)- विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, परषोतम रूपाला- कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री और पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री, कृष्णपाल- सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री, जसवंत सिंह सुमन भाई भाभोर- जनजातीय मामले मंत्रालय में राज्य मंत्री, शिव प्रताप शुक्ला- वित मंत्रालय में राज्य मंत्री, अश्विनी कुमार चौबे- स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री विभाग सौंपे गये।
सुदर्शन भगत- जनजातीय मामले मंत्रालय में राज्य मंत्री, उपेन्द्र कुशवाहा- मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री, किरेन रिजिजु- गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री, विरेन्द्र कुमार- महिला व बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री और अल्पसंख्यक मामले मंत्रालय में राज्य मंत्री, अनन्त कुमार हेगड़े- कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री, एम जे अकबर- विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, साध्वी निरंजन ज्योति- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री विभाग सौंपे गये।
वाई एस चौधरी- विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री और भू विज्ञान मंत्रालय में राज्य मंत्री, जंयत सिन्हा- नागरिक विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री, बाबुल सुप्रियो- भारी उद्योग व सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री, विजय सांपला- सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री, अर्जुन राम मेघवाल- संसदीय मामले मंत्रालय में राज्य मंत्री और जल संसाधन, नदी विकास व गंगा संरक्षण मंत्रालय में राज्य मंत्री विभाग सौंपे गये।
अजय टम्टा- कपड़ा मंत्रालय मंत्रालय में राज्य मंत्री, श्रीमती कृष्णा राज- कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री, मनसुख एल. मांडविया- सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री और जहाजरानी मंत्रालय में राज्य मंत्री और रसायन व उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री, श्रीमती अनुप्रिया पटेल- स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री विभाग सौंपे गये।
सी आर चौधरी- उपभोक्ता मामले,खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री और वाजिण्य व उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री, पी पी चौधरी- कानून व न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री और कार्पोरेट मामले मंत्रालय में राज्य मंत्री, डॉ. सुभाष रामराव भामरे- रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री, गजेन्द्र सिंह शेखावत- कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय राज्य मंत्री, डॉ. सत्यपाल सिंह- मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री और जल संसाधन, नदी विकास व गंगा संरक्षण विभाग सौंपे गये।

No comments:
Post a Comment