भारतीय सेना से अनुशासन की सीख
नई दिल्ली। सदभावना अभियान के प्रतिभागी जम्मू कश्मीर की गुरेज घाटी युवाओं के एक दल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।
युवाओं का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि युवा वर्ग जम्मू कश्मीर का भविष्य है और राज्य के विकास में अपनी भूमिका अदा करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश की सरकारों ने राज्य के लोगों के कल्याण के लिए कई कार्य किए हैं। उन्होंने युवाओं से भारतीय सेना के अनुशासन से सीख लेने को कहा।
उन्होंने सद्भावना पहल के लिए सेना को बधाई दी और इस कार्यक्रम की सफलता की कामना की। भारतीय सेना की 109 इंफेंट्री ब्रिगेड द्वारा सद्भावना यात्रा का आयोजन किया गया था जिसका उद्देश्य युवाओं में विश्वास और राष्ट्रीय सद्भाव की भावना पैदा करना है। इस यात्रा में ये युवा श्रीनगर, दिल्ली, लेंसडाउन, ऋषिकेश और देहरादून का दौरा कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment