भारत-बेलारूस में व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास में सहयोग
नई दिल्ली। बेलारूस के शिक्षा मंत्री करपिएंका झार ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात की।
दोनों नेताओं में भारत व बेलारूस के बीच व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास में सहयोग संबंधी विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। बेलारूस के मंत्री ने विनिर्माण क्षेत्र में विशेष संदर्भ के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता जाहिर की।
उन्होंने प्रशिक्षण संस्थानों के बारे में भी बताया जिनका विकास इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के रखरखाव और मरम्मत में प्रशिक्षण दिए जाने के लिए किया गया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने प्रशिक्षकों के ईको सिस्टम के निर्माण पर जोर दिया जिसके लिए भारत में मौजूदा 50 संस्थानों को उन्नत किया जा रहा है।
ऐसे संस्थानों को वैश्विक उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में बदलने में बेलारूस की मदद काफी अहम होगी। दोनों नेताओं के बीच बैठक व्यावसायिक व प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग की भावना जारी रखने, एक दूसरे की क्षमता का लाभ उठाने के वादे के साथ संपन्न हुई।

No comments:
Post a Comment