भारत में जापान से 4.7 बिलियन डॉलर का निवेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का स्वागत करते हुये कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि मेरे अनन्य मित्र, प्रधानमंत्री शिंजो आबे का भारत में, और विशेष रूप से गुजरात में, स्वागत करने का अवसर मुझे मिला है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि प्रधानमन्त्री आबे और मैं कई बार अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनो में मिले हैं। लेकिन भारत में उनका स्वागत करना मेरे लिए विशेष रूप से हर्ष का विषय होता है। कल शाम मुझे उनके साथ साबरमती आश्रम जाने का अवसर मिला। आज हम दोनों दांडी कुटीर भी गए। आज सुबह हम दोनों ने मिल कर जापान के सहयोग से बनाए जा रहे मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेलवे प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया। यह एक बहुत बड़ा क़दम है। यह सिर्फ़ हाईस्पीड रेलवे प्रोजेक्ट की शुरुआत नहीं है। भविष्य में हमारी आवश्यकताओं को देखते हुए मैं इस नई रेलवे फीलास्फी को नए भारत के निर्माण की जीवनरेखा मानता हूं। भारत की अबाध प्रगति का संपर्क अब और भी तेज गति से जुड़ गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आपसी विश्वास और भरोसा, एक दूसरे के हितों और चिंताओं की समझ, और उच्च स्तरीय सतत संपर्क, यह भारत जापान संबंधों की ख़ासियत हैं। हमारी विशेष रणनीति और वैश्विक भागीदारी का दायरा सिर्फ़ द्विपक्षीय या क्षेत्रीय स्तर तक ही सीमित नहीं है। वैश्विक मुद्दों पर भी हमारा सहयोग घनिष्ठ है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पिछले वर्ष मेरी जापान यात्रा के समय हमने परमाणु उर्जा के शांतिपूर्ण प्रयोग के लिए एक ऐतिहासिक समझौता किया था। इसके रैटिफिकेशन के लिए मैं जापान के जनमानस, जापान की संसद, और ख़ास तौर पर प्रधानमंत्री आबे का ह्रदय से आभार प्रकट करता हूं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 2016-17 में भारत में जापान से 4.7 बिलियन डॉलर का निवेश हुआ है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 80 प्रतिशत अधिक है। अब जापान भारत में तीसरा बड़ा निवेशक है। यह साफ़ दर्शाता है कि भारत के आर्थिक विकास और सुनहरे कल के प्रति जापान में कितना विश्वास और आशावादी वातावरण है। और इस निवेश को देख कर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में भारत और जापान के बीच बढ़ते व्यापार के साथ संबंध भी बढ़ेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमने जापान के नागरिकों के लिए आने पर वीसा की सुविधा तो पहले से ही दे रखी है। सहयोग से एक सेवा भी शुरू करने जा रहे हैं, ताकि भारत में रह रहे जापानी लोग सीधा जापान से अपने पसंदीदा भोजन मंगा सकें।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि साथ ही साथ मेरा जापानी व्यापार समुदाय से यह भी अनुरोध है कि भारत में अधिकाधिक जापानी रेस्टोरेंट खोलें! आज भारत कई स्तरों पर आमूलचूल परिवर्तन की राह पर चल रहा है।जापान के व्यापार के लिए यह बहुत बड़ा मौका है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि और मुझे प्रसन्नता है कि जापान की कई कंपनियां हमारे राष्ट्रीय कार्यक्रमों से गहन तौर पर जुड़ रही हैं। दोनों देशों के साथ हमारी बातचीत और कार्यक्रम में हमें इसके प्रत्यक्ष लाभ भी देखने को मिलेंगे। हुए समझौतों का मैं हार्दिक स्वागत करता हूं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी बातचीत और आज किये गए समझौते भारत और जापान की साझेदारी को सभी क्षेत्रों में और अधिक मजबूत करेंगे। इन्हीं शब्दों के साथ मैं एक बार फ़िर प्रधानमंत्री आबे का हार्दिक स्वागत करता हूं।

No comments:
Post a Comment