Wednesday, 2 August 2017

सीमा पर हाटों की स्थापना

       पड़ोसी देशों की सीमाओं पर हाट की स्थापना संबंधित देशों के बीच सीमा व्यापार की सुविधा उपलब्ध कराने और उसे बढ़ाने का एक अच्छा तरीका है।

      अभी भारत-बांग्लादेश सीमा पर चार सीमा हाट चल रहे हैं। दो सीमा हाट मेघालय के कलाइचर एवं बलात में और दो सीमा हाट त्रिपुरा के श्रीनगर एवं कमालसागर में स्थित हैं। इन चार सीमा हाटों के अलावा भारत और बांग्लादेश में छह और सीमा हाट स्थापित करने पर सहमति बन गयी है। 
        इनमें दो त्रिपुरा में और चार मेघालय में स्थापित किए जाएंगे। भारत सरकार ने म्यांमार सरकार के साथ नौ आपसी सहमति वाली जगहों पर सीमा हाट खोलने के लिए एक सहमति पत्र पर काम शुरू कर दिया है। यह जानकारी राज्य सभा में एक सवाल के लिखित जवाब में वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने दी है।

No comments:

Post a Comment