Friday, 18 August 2017

धनुर्धर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधना चाहिए

         केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्ली में बैडमिंटन और तायक्वोंडो (पुरुष और महिला) की भारतीय विश्वविद्यालय टीम के साथ बातचीत की। 

      सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़ भी इस अवसर पर उपस्थित थे। यह टीम ताइपे में 19 अगस्त से 30 अगस्त तक आयोजित होने वाले 29 वें विश्वविद्यालय खेलों में भाग लेगी। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह आपके जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण है और इस प्रतियोगिता में टीम को हर कोच और प्रतिभागी से कुछ न कुछ सीखना चाहिए क्‍योंकि यही सच्‍ची खेल भावना है। 
      उन्होंने यह भी कहा कि अपने समय के सबसे बड़े धनुर्धर अर्जुन की तरह आपको अपना लक्ष्य साधना चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों टीमें पूरी तरह सफल होंगी और देश के लिए सम्मान और प्रतिष्‍ठा अर्जित करेंगी। 
      इस अवसर पर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रत्‍येक प्रतियोगिता से पहले घबराहट होना सामान्य बात है, लेकिन हमें सही रणनीति और मानसिक दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित करते हुए इस स्थिति पर काबू पाकर खेल में जीत हासिल करनी चाहिए।उन्होंने दोनों टीमों को अपनी शुभकामनाएं दीं। 
     महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति बी.के. पूनिया ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए दोनों मंत्रियों का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment