Thursday, 22 June 2017

आंध्र प्रदेश में बिजली के लिए विश्व बैंक से 240 मिलियन डॉलर का ऋण

         भारत ने आंध्र प्रदेश में 24-7 बिजली आपूर्ति परियोजना के सह वित्तपोषण के लिए विश्व बैंक से 240 मिलियन डॉलर और एआईआईबी से 160 मिलियन डॉलर (60:40 का अनुपात) का ऋण समझौता किया।

       भारत की ओर से वित्‍त मंत्रालय में आर्थिक मामले विभाग के संयुक्‍त सचिव (एमआई) राजकुमार और विश्व बैंक की तरफ से विश्व बैंक (भारत) के संचालन प्रबंधक और प्रभारी निदेशक, हिसम अब्दो व एआईआईबी की ओर से उपाध्यक्ष एवं मुख्य निवेश अधिकारी डीजे पांडियन ने ऋण समझौते पत्र पर हस्‍ताक्षर किये। 
          कार्यक्रम कार्यान्वयन इकाई समझौते पत्र पर आंध्र प्रदेश सरकार के ऊर्जा विभाग के सलाहकार (ऊर्जा) के रंगनाथम तथा विश्‍व बैंक की तरफ से निदेशक (भारत) और एआईआईबी की तरफ से उपाध्यक्ष और मुख्य निवेश अधिकारी ने हस्‍ताक्षर किये। 
          परियोजना की कुल लागत 570 मिलियन डॉलर है, जिसमें से 240 मिलियन डॉलर विश्‍व बैंक (आईबीआरडी) और 160 मिलियन डॉलर एआईआईबी प्रदान करेगा। शेष राशि आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्‍ध कराई जाएगी। 
        परियोजना का उद्देश्‍य उपभोक्‍ताओं के लिए विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाना है तथा आंध्र प्रदेश के कुछ चुने हुए क्षेत्रों में बिजली वितरण में संचालन कार्य कुशलता और प्रणाली के प्रति विश्‍वसनीयता बढ़ाना है।

No comments:

Post a Comment