दुनिया का 7वां सबसे ऊंचा माउंट धौलागिरी, पर्वतारोहण
पर्वतारोहियों की एक आईएएफ टीम सफलतापूर्वक 20 मई 2017 को माउंट धौलागिरी पहुंची।
टीम को सीएएस, एयर चीफ मार्शल बीएस धनोओ पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, वीएम, एडीसी ने फ्लैग्ड-इन किया। 12 अप्रैल 2017 को ग्रुप कैप्टन आर.सी.त्रिपाठी के नेतृत्व में रवाना हुई भारतीय वायु सेना के पर्वतारोही की यह टीम 26 अप्रैल, 2017 को धौलागिरी बेस कैम्प पहुंची थी।
बेस कैंप में खुद को स्थापित करने के बाद टीम ने अनुकूलन चरण के दौरान कैंप-2 तक चढ़ाई की।टीम के सदस्य आखिरकार 20 मई 2017 को शिखर पर पहुंचे और आईएएफ का ध्वज फहराया। 8167 मीटर (26795 फीट) की ऊंचाई वाले धौलागिरि को दुनिया का 7वां सबसे ऊंचा और पर्वतारोहियों के लिए चौथा सबसे मुश्किल पर्वत माना जाता है।

No comments:
Post a Comment