सेना युद्ध हताहत कल्याण निधि में 29.85 लाख का योगदान
पंजाब नेशनल बैंक की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री ऊषा अनंतसुब्रमण्यम ने यहां रक्षा मंत्री अरूण जेटली को सेना युद्ध हताहत कल्याण निधि में दान के रूप में 29.85 लाख रुपये का चेक प्रस्तुत किया।
इस निधि से युद्ध में हताहत हुए सेना के जवानों के परिवारों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करायी जाएगी। इस राशि का योगदान मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों द्वारा किया गया है जो कि पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा प्रायोजित किया जाता है। जेटली ने चेक स्वीकार करते समय देश के लिए अपने जीवन की कुर्बानी देने वाले रक्षा जवानों के परिवारों के प्रति बैंक के कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शित की गयी भावना की सराहना की।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस महान ध्येय के लिए उनके द्वारा ऐसे प्रयास किए जाते रहेंगे।
No comments:
Post a Comment