Monday, 3 April 2017

देवघर-बासुकीनाथ सौर स्ट्रीट लाइट

              राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने झारखंड के देवघर में आज 44 किलोमीटर देवघर-बासुकीनाथ सौर स्ट्रीट लाइट परियोजना का उद्घाटन किया।

             देवघर में एसटीपीआई केंद्र, कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल और चालक प्रशिक्षण केंद्र की आधारशिला रखी। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि झारखंड के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सिधा मुर्मू, तिलका मांझी और बिरसा मुंडा की तकलीफों और बलिदानों को हमेशा याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में राज्य का दर्जा प्राप्त करने के बाद झारखंड ने अनेक मोर्चों पर प्रगति की है। उन्होंने कहा कि समृद्ध खनिज संसाधन, वन और औद्योगिकी बुनियादी ढांचे ने राज्य के सर्वांगिण विकास की आधारशिला रखी।
 

                राष्ट्रपति ने कहा कि वह बंगाल से हैं। उन्होंने कहा कि पिछली शताब्दी के शुरूआती दौर में लंबे समय तक झारखंड, बिहार, अविभाजित बंगाल, ओडिशा और असम राज्य बंगाल प्रेसिडेंसी का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के सांझा अतीत और समृद्ध विरासत ने स्वतंत्रता के पश्चात इसको एक नया आयाम देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

                   राष्ट्रपति ने कहा कि रोजगार सृजन की समस्या का समाधान तब तक नहीं निकाला जा सकता, जब तक लोगों को अपना रोजगार बढ़ाने के लिए कौशल नहीं प्रदान किया जाता। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की व्यापक कार्यक्षमता और कौशल विकास देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण रूप से मदद कर सकती है। 

             राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि देवघर-बासुकीनाथ सौर स्ट्रीट लाइट परियोजना, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया सेंटर, कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल और चालक प्रशिक्षण केंद्रों जैसी पहलों से इस क्षेत्र के रोजगार परिदृश्य में परिवर्तन होगा।

No comments:

Post a Comment