तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 54.02 डॉलर प्रति बैरल
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा संगणित-प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 54.02 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 02 मार्च, 2017 को दर्ज कीमत 54.82 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से कम है।
रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 03 मार्च, 2017 को घटकर 3610.23 रुपये प्रति बैरल रह गई, जबकि 02 मार्च, 2017 को यह 3658.54 रुपये प्रति बैरल थी। रूपया 03 मार्च, 2017 को कमजोर होकर 66.84 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। जबकि 02 मार्च, 2017 को यह 66.74 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था।

No comments:
Post a Comment