एलपीजी उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान पर छूट
इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल जैसी तेल विपणन कंपनियों ने एलपीजी उपभोक्ताओं को 5 रुपये की अग्रिम छूट देने की पेशकश की है जो अपना एलपीजी सिलेंडर ऑनलाइन बुक कर ऑनलाइन भुगतान करेंगे।
इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल जैसी तेल विपणन कंपनियों ने एलपीजी उपभोक्ताओं को 5 रुपये की अग्रिम छूट देने की पेशकश की है जो अपना एलपीजी सिलेंडर ऑनलाइन बुक कर ऑनलाइन भुगतान करेंगे।
ग्राहक सिलिंडर रिफिल की वेब बुकिंग के समय उसका भुगतान मौजूदा ऑनलाइन मोड जैसे- नेट बैंकिग, क्रेडिट और डेबिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं। बुकिंग के दौरान ग्राहकों को उनको मिलने वाली छूट (5 रुपये) स्क्रीन पर दिखायी देगी। भुगतान के दौरान उन्हें 5 रुपये का कम भुगतान करना होगा। छूट में मिलने वाली राशि का विवरण गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के समय मिलने वाले कैश मेमो में भी दिखाई देगा। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन आने वाली सभी तेल विपणन कंपनियों का लक्ष्य ग्राहकों को तेजी से डिजिटल प्लेटफॉर्म की तरफ आकर्षित करना है तांकि नो-कैश या लैस-कैश लेनदेन के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। इस छूट से अधिक से अधिक एलपीजी उपभोक्ताओं को कैशलेस मोड के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
भारत सरकार ने हथकरघा बुनकरों के लिए "बुनकर मित्र" हेल्पलाइन ने शुरू की है। हथकरघा बुनकरों के लिए भारत सरकार की हेल्पलाइन "बुनकर मित्र", ने कामकाज शुरू कर दिया है। इस हेल्पलाइन का केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन इरानी ने 'सुशासन दिवस' पर शुभारंभ किया था। श्रीमती इरानी ने कहा कि यह हेल्पलाइन प्रौद्योगिकी, युवा और परंपरा का एक मिश्रण है। यह हेल्पलाइन देश के हथकरघा बुनकरों को कोई पूछताछ करने और मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए संपर्क का एकल बिंदु उपलब्ध कराती है।
इस हेल्पलाइन से टोल फ्री नंबर 1800-208-9988 डायल करके संपर्क किया जा सकता है। बुनकर देश के किसी भी हिस्से से कितनी भी संख्या में कॉल कर सकते हैं। यह सेवा सप्ताह के सातों दिन प्रातः दस बजे से सायं छह बजे तक हिन्दी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, कन्नड़ और असमिया सात भाषाओं में है। इस हेल्पलाइन से तकनीकी मुद्दों पर सहायता, सुविधाओं के लिए मार्गदर्शन, कच्चे माल की आपूर्ति, क्रेडिट सुविधा प्राप्त करना, गुणवत्ता नियंत्रण, विपणन संपर्कों तक पहुंच, विभिन्न योजनाओं और प्रक्रियाओं का लाभ उठाने के बारे में जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध हैं।

No comments:
Post a Comment