Monday, 2 January 2017

गंगा की सतह सफाई ट्रेश स्कीमर करेंगे

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ऋषिकेश, हरिद्वार, गढ़मुक्तेश्वर, साहिबगंज, कोलकाता और नवद्वीप में ट्रेश स्कीमर से गंगा के सतह की सफाई करने जा रहा है। 


          यह कार्य शहरी स्थानीय निकायों की देखरेख में किया जाएगा। इसकी निगरानी के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। राज्य स्तर पर प्रधान सचिव की अध्यक्षता में राज्य कार्यक्रम प्रबंधन ग्रुप द्वारा निगरानी की जाएगी। जिला स्तर पर जिलाधीश की अध्यक्षता में समिति द्वारा निगरानी रखी जाएगी। नदी की सतह की सफाई के लिए पिछले वर्ष इलाहाबाद, कानपुर, वाराणसी, मथुरा, वृन्दावन और पटना में ट्रेश स्कीमर से सफाई का कार्य शुरू किया गया था। 

          भविष्य में अन्य चयनित शहरों में भी ट्रेश स्कीमर से नदी की सतह सफाई की जाएगी। नमामि गंगे कार्यक्रम गंगा नदी को बचाने का एक एकीकृत प्रयास है। इसके अंतर्गत व्यापक तरीके से गंगा की सफाई करने को प्रमुखता दी गई है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत नदी की सतही गंदगी की सफाई सीवरेज उपचार के लिए बुनियादी ढांचे, नदी तट विकास, जैव विविधता, वनीकरण और जन जागरूकता जैसी प्रमुख गतिविधियां शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment