Thursday, 15 December 2016

ई-पर्यटक वीजा का लाभ उठाने वाले देशों में ब्रिटेन लगातार शीर्ष पर रहा
नवंबर, 2016 के दौरान ई-पर्यटक वीजा सुविधा का लाभ उठाने वाले देशों में ब्रिटेन लगातार शीर्ष पर, इसके बाद क्रमश: अमेरिका और रूस का स्‍थान रहा। नवंबर, 2016 में ई-पर्यटक वीजा पर कुल मिलाकर देश में 1,36,876 पर्यटकों का आगमन हुआ, जबकि नवंबर, 2015 में 83,501 पर्यटक आए थे। इस तरह नवंबर, 2016 में ई-पर्यटक वीजा पर आए पर्यटकों की संख्‍या में नवंबर, 2015 की तुलना में 63.9 प्रतिशत की वृद्धि है।

पर्यटक वीजा सुविधा का लाभ उठाने में ब्रिटेन (22.3 प्रतिशत) लगातार शीर्ष स्‍थान पर रहा। उसके बाद अमेरिका (12.9 प्रतिशत) और रूस (8.7 प्रतिशत) रहे। ई-पर्यटक वीजा सुविधा भारत में 16 हवाई अड्डों पर 155 देशों के नागरिकों के लिए उपलब्‍ध है। नवंबर, 2016 के दौरान ई-पर्यटक वीजा सुविधा का लाभ उठाने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्‍या में नवंबर, 2015 की अवधि की तुलना में वृद्धि हुई है। यह बढ़ोतरी 150 देशों के लिए ई-पर्यटक वीजा की पेशकश करने से ही संभव हुई है।

ई-पर्यटक वीजा सुविधाओं का लाभ उठाने वाले शीर्ष 10 स्रोत देशों की हिस्सेदारी रही। ब्रिटेन (22.3 प्रतिशत), संयुक्त राष्ट्र अमेरिका (12.9 प्रतिशत), रूस (8.7 प्रतिशत), फ्रांस (6.3 प्रतिशत), चीन (6.1 प्रतिशत), जर्मनी (4.6 प्रतिशत), ऑस्‍ट्रेलिया (4.1 प्रतिशत), कनाडा (3.6 प्रतिशत), नीदरलैंड (1.8 प्रतिशत) और यूक्रेन (1.8 प्रतिशत)। ई-पर्यटक वीजा पर आए पर्यटकों के मामले में शीर्ष 10 हवाई अड्डों की हिस्सेदारी रही। नई दिल्ली हवाई अड्डा (44.99 प्रतिशत), मुंबई हवाई अड्डा (18.53 प्रतिशत), डाबोलीन (गोवा) हवाई अड़डा (14.19 प्रतिशत), चेन्नई हवाई अड्डा (5.26 प्रतिशत), बेंगलुरू हवाई अड्डा (5.23 प्रतिशत), कोच्चि हवाई अड्डा (2.99 प्रतिशत), कोलकाता हवाई अड्डा (2.32 प्रतिशत), हैदराबाद हवाई अड्डा (1.94 प्रतिशत), त्रिवेंद्रम (1.32 प्रतिशत) और अमृतसर हवाई अड्डा (1.11 प्रतिशत) रहा।




No comments:

Post a Comment